Prayagraj: पानी को लेकर दलित परिवार से मारपीट, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई आरोपी खुलेआम घूम रहे

Allahabad news, Dalit youth beaten up
Source: Google

Prayagraj news: उत्तर प्रदेश (UP) के इलाहाबाद (Allahabad) से एक हैरान और परेशान करने वाला मामला सामने आया है। जहाँ एक दबंगों ने घर के पानी भर जाने के कारण दलित युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की है और उसे जातिसूचक गलियां भी दी। वही जब पीड़ित युवक इस ममाले की शिकायत दर्ज करवाने गया तो पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत को दर्ज 24 घंटे तक दर्ज नहीं किया। तो चलिए आपको इस लेख में पूरे मामले के बारे में विस्तार से बताते हैं।

और पढ़े: Madhya Pradesh: शिवपुरी में जातिवादी दबंगों की ज्यादती, दलित बहू की साड़ी फाड़ी, बंधक बनाकर पीटा

दबंगों ने दलित युवक के साथ की मारपीट 

आज दलितों के खिलाफ हिंसा और अत्याचार के मामले में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर पहुँच गया है। हर दिन दलितों पर अत्याचार के सबसे ज़्यादा मामले इसी राज्य से सामने आते हैं। वही हाल ही में उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (Allahabad) से खबर सामने आई है जहां एक दलित के घर का पानी दबंगों के घर के सामने से क्या बहा, कुछ दबंगों ने एक दलित परिवार के साथ बुरी तरह से मारपीट की। वहीं जब दलित परिवार पुलिस थाने पहुंचा तो लगभग 24 घंटे से भी ज्यादा समय तक FIR तक दर्ज नहीं की गई। दरअसल,  ये घटना प्रयागराज (Prayagraj) के सोरांव थाना (Soraon Police Station) क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव (Ismailpur village) की है

पुलिस ने 24 घंटे तक पीड़ित को घुमाया 

जहाँ पीड़ित परिवार ने बताया कि  उनके घर का पानी दबंगों के घर के सामने से चला गया था जिसके चलते यादव समाज के कुछ लोगों ने दलित के पूरे परिवार के साथ मारपीट की। जिसमें औरते भी शामिल है। घायल पीड़ित परिवार जब इस मामले की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची तो पहले ही दबंगों से पैसे लेकर उनके खिलाफ केस नहीं बनाया और पीड़ित परिवार को 24 घंटों तक घुमाते रहे।

और पढ़े: दलित बुजुर्ग से अमानवीय व्यवहार पर सियासी बवाल, AIMIM नेता पीड़ित से मिले BSP ने दी आंदोलन की चेतावनी

शिकायत दर्ज कर मामले की जाँच शुरू

जिसके बाद पीड़ित परिवार ने थाना प्रभारी और एसीपी (ACP) सोरांव को लिखित रूप से शिकायत दी। वही मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक सोरांव केशव वर्मा ने बताया कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है दोनों पक्षों की बात सुनकर आगे की कार्यवाही की जाएगी। साथ ही पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया गया है जल्द ही मामले की जाँच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *