Rajasthan news: राजस्थान के सलूम्बर से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहाँ एक डॉक्टर ने दलित युवती के साथ पहले यौन संबंध बनाये और फिर जबरन धर्म परिवर्तन करवा के उसे इस्लाम अपनाने का दबाव बनाने का जिसके बाद दलित युवती ने नजदीकी थाने में मामले की शिकायत दर्ज करवाई हैं। तो चलिए आपको इस लेख में पूरे मामले के बारे में विस्तार से बताते हैं।
और पढ़े: क्या कहती है BNS की धारा 242, जानें इससे जुड़ी सबसे महत्वपूर्ण बातें
दलित लड़की के साथ बनाये यौन संबंध
राजस्थान जहाँ आज भी दलितों को उंच जाति के लोग जीने नहीं देते हैं। आज भी उनके साथ अत्यचार करते हैं उनके साथ मारपीट, भेदभाव उनके हक़ को छिन लेते हैं। आज भी उनको समाज में बरबरी का हक़ नहीं देते हैं और उनके घर की महिलाओ को अपनी हवस का शिकार बनाते हैं। ऐसा ही एक मामला राजस्थान से सामने आया है, जहां शादी के लिए दवाब बनाने के लिए एक डॉक्टर ने दलित युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया और फिर उस पर धर्म परिवर्तन करके इस्लाम अपनाने का दवाब बनाने लगा।
और पढ़े: Madhya Pradesh: डॉक्टर की घिनौनी करतूत, दलित महिला का यौन शोषण कर धर्म बदलने को मजबूर किया
जबरन धर्म परिवर्तन कराने का दबाव
दरअसल, यह घटना सलूम्बर (Salumber) की है, जहां पीड़िता दलित युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि आमिर मेटिन नाम के एक डॉक्टर ने उससे शारीरिक संबंध बनाए और जबरन धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाने लगा। लेकिन युवती इसके लिए नहीं मानी, और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी, जिसके बाद नीतिन शाह नाम के एक डॉक्टर ने आमिर की भागने में मदद की, जिसके बाद पुलिस ने दोनो आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
जहाँ पीड़िता ने पुलिस अधिकारी से कहा कि उसकी जान को भी काफी खतरा है, इसलिए आरोपियों से सुरक्षा भी मुहैया कराई जायें। वहीं पुलिस ने भी इस मामले की जांच शुरु कर दी है, और दोनों आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। इसके अलवा मामले में जांच के लिए वृत्ताधिकारी को अनुसंधान अधिकारी नियुक्त किया है। वही मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकरी के अनुसार पुलिस ने पीड़िता को अस्वासन दिया है जल्द ही कार्यवाही कर फरार आरोपी को पकड़ लिया जायेगा। वही इस घटना ने एक बार फिर दलित सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए आखिर कब दलित महिलाये समाज में खुद को सुरक्षित महसूस करेगी। कब वो खुले में निडर होकर घूम पायेगी।



