क्या कहती है BNS की धारा 244, जानें इससे जुड़ी सबसे महत्वपूर्ण बातें

BNS Section 244, BNS Section 244 in Hindi
Source: Google

BNS Section 244 in Hindi: भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 244 विशेष रूप से संपत्ति की जब्ती को रोकने वाले धोखाधड़ीपूर्ण दावों या छल का सामना करने से संबंधित है। तो चलिए आपको इस लेख में बताते हैं कि ऐसा करने पर कितने साल की सजा का प्रावधान है और बीएनएस (Bhaarateey Nyaay Sanhita) में इसके के बारे में क्या कहा गया है।

Also Read: क्या कहती है BNS की धारा 241, जानें इससे जुड़ी सबसे महत्वपूर्ण बातें

धारा 244 क्या कहती है? BNS Section 244 in Hindi

जैसा कि आप जानते हैं कि अलग-अलग धाराओं में अलग-अलग अधिनियम और दंड हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बीएनएस की धारा 244 क्या कहती है, अगर नहीं तो आइए जानते हैं। भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 244 उन व्यक्तियों के लिए दंड का प्रावधान करती है, जो जान-बूझकर किसी संपत्ति या उसके संबंध में अपने हित को स्वीकार करते हैं, प्राप्त करते हैं, या उस पर दावा करते हैं, जबकि उन्हें पता होता है कि उस संपत्ति पर उनका कोई अधिकार या वैध दावा नहीं है।

उदहारण के लिए मान लीजिए कि रमेश को अदालत ने भारी जुर्माना भरने का आदेश दिया है, और जुर्माना वसूलने के लिए उसकी कीमती कार ज़ब्त की जाने वाली है। ज़ब्ती से बचने के लिए, रमेश जानबूझकर एक जाली दस्तावेज़ बनाता है और अपने दोस्त सुरेश को कार पर झूठा दावा करने के लिए उकसाता है। सुरेश अदालत में एक झूठा हलफनामा दायर करता है जिसमें कहा गया है कि कार पहले से ही उसकी है। संपत्ति (कार) को कानूनी ज़ब्ती से बचाने का यह कार्य भारतीय दंड संहिता की धारा 244 के तहत एक अपराध है, और रमेश और सुरेश दोनों को इस धारा के तहत कारावास, जुर्माना, या दोनों हो सकते हैं।

बीएनएस धारा 244 की महतवपूर्ण बातें 

  • यह धारा उन व्यक्तियों पर लागू होती है जो जानते हैं कि उनके पास किसी संपत्ति या उसके हिस्से पर कोई वैध या उचित अधिकार नहीं है, फिर भी वे धोखाधड़ी से उसका दावा करते हैं।
  • वैध बाधा – यह कानून विशेष रूप से उस धोखाधड़ी से जुड़ा है जिसका उद्देश्य संपत्ति की जब्ती या न्यायालय के आदेश के कार्यान्वयन को रोकना होता है।

Also Read: क्या कहती है BNS की धारा 240, जानें इससे जुड़ी सबसे महत्वपूर्ण बातें

बीएनएस धारा 244 की और सजा

इसके अलवा आपको बता दें कि BNS  की धारा (Section) 244 के तहत दोषी पाए जाने पर सजा का प्रावधान है कि, दोषी व्यक्ति को निम्नलिखित सजा दी जा सकती है…. वही किसी भी प्रकार की अवधि के लिए जिसे दो वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। साथ ही उसे  पाँच हजार रुपये तक का जुर्माना। इसके अलवा कारावास (Imprisonment)) और जुर्माना (Fine Charges) दोनों हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *