Dalit Teen Murdered: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जौनपुर (Jaunpur) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ एक दलित किशोरी (Dalit teenager) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। नाबालिग दलित लड़की का शव सुनसान इलाके में मिला, वही मौके पर मिली सूचना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।
दलित लड़की की गला काटकर निर्मम हत्या – Dalit girl murder
आज दलित समुदाय की स्थिति इतनी चिंताजनक बन गई है कि उन्हें कहीं भी, कभी भी हत्या का शिकार बनाया जा सकता है। खासकर उत्तर प्रदेश में, इस संबंध में आंकड़ों में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। इस-बीच उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले ऐसी ही एक और खबर सामने आई। जहाँ सुजानगंज थाना क्षेत्र स्थित सुल्तानपुर (नरहरपुर) गांव में दलित लड़की का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान बृजभूषण गौतम की 22 वर्षीय पुत्री रोशनी उर्फ रुचि गौतम के रूप में हुई है। वह घर से बाहर गई थीं, लेकिन उसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चला।
और पढ़े: Bihar Chunav: चंपा विश्वास की चीखें आज भी बिहार की सियासत में गूंजती हैं, ‘जंगलराज’ का दर्दनाक सबूत!
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
काफी देर-बीत जाने के बाद जब लड़की के घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की तो घर से 200 मीटर दूर सुनसान जगह पर उसका शव मिला। उसका गला किसी धारदार हथियार से रेता हुआ था और वह खून से लथपथ पड़ी थी। वही सुचना मिलने पर सूचना पर सुजानगंज पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और हत्यारों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमों का गठन किया है।
पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे कि कार्यवाही
इसके बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ कुमार और अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गहन जांच की। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, क्षेत्राधिकारी बदलापुर विवेक सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह मामला एक प्रेम संबंध से संबंधित प्रतीत हो रहा है, जिसने पूरे इलाके में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। वही शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है और शव के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई प्रारंभ होगी। इसके अलावा, गाँव में पुलिस बल तैनात किया गया है और हालात नियंत्रण में हैं।



