Bhadohi crime news: दलित बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या सरेबाजार हमलावर ने बरसाए चाकू दहशत में ग्रामीण!

Bhadohi news
Source: Google

Bhadohi crime news: उत्तर प्रदेश के भदोही से हाल ही में एक दिल दहला देने वाली रिपोर्ट सामने आई है। पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने एक बुजुर्ग दलित व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया; घटनास्थल से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

और पढ़े: Lucknow news: बाबा साहब की तस्वीर लगाना पड़ा छात्रा को भारी, हॉस्टल की कुछ छात्राओं ने दी जातिसूचक गालियां

भदोही में दलित बुजुर्ग की हत्या

ऐसा लगता है मानो दबदबे वाले समूहों ने दलितों की हत्या को अपना जन्मसिद्ध अधिकार मान लिया हो। वे दिन-दहाड़े—जब और जहाँ उनका मन करता है—बिना किसी भी तरह के पछतावे के उनकी हत्या कर देते हैं। ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में हुआ है, जहां पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने 60 साल के दलित बुजुर्ग की सरेआम चाकुओ से गोदकर हत्या कर दी। दरअसल, ये मामला भदोही जिले (Bhadohi District) के जगदीशपुर गांव (Jagdishpur Village) के पाल चौराहे की है, पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.. जिसमें दलित युवक बच्चन राम जान बचाने की भीख मांगता हुआ नजर आ रहा है, लेकिन हमलावर श्रवण कुमार ने बुजुर्ग पर लगातार चाकू से कई वार किये।

और पढ़े: Top 5 Dalit news: संतकबीरनगर में दो पुलिसकर्मियों पर लूट और मारपीट का आरोप, पीड़ित दलित युवक ने दर्ज कराई शिकायत।

अस्पताल ले जाने तक ही तोड़ दिया दम

जैसे ही गाँव में मौत की ख़बर पहुँची, वहाँ चीख-पुकार और मातम मच गया। आनन फानन में उसे अस्तपाल ले जाया गया लेकिन पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया..  मृतक के चारों बेटों के सिर से उनके पिता की सुरक्षा की छाया हमेशा के लिए उठ गई है। इस दुस्साहसी कृत्य को लेकर पूरे दलित मोहल्ले में ज़बरदस्त आक्रोश है। वहीं पुलिस को जब इसकी मामले की खबर लगी तो उन्होंने तुरंत जांच करते हुए कुछ ही घंटो में आरोपी श्रवण कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

वही मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक डिप्टी एसपी (CO) प्रभात राय ने बताया कि आरोपी के पास से चाकू बरामद किया गया है वही पुरानी रंजिश को लेकर ये हत्या की गई.. और पुलिस सख्ती से इस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है। इसके अलवा गाँव में पुलिस का भारी बल तैनात किया गया ताकि किसी भी तरह की हिंसा न हो पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *