Sangli Double Murder: हाल ही में महाराष्ट्र (Maharashtra) के सांगली (Sangli) से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई। एक युवक ने दिनदहाड़े एक दलित नेता की चाकू मारकर हत्या कर दी, जब वह अपना जन्मदिन मना रहा था। वही गुस्साई भीड़ ने आरोपी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
और पढ़े: Bihar: बोचहां में दलित बेटी से हैवानियत, अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म
जन्मदिन मना रहे दलित नेता की चाकू गोपाकर हत्या
समाज चाहे कितनी भी तरक्की करने की बात कर लें, लेकिन जब बात दलितों की आती है तो मानसिकता आज भी वहीं विकृत और उन्हें दबाने की ही होती है, जिस संविधान के जरिए उन्हें न्याय मिलना चाहिए, आरोपी उसी संविधान का फायदा उठा कर सालों अपराध करके खुला घूमते रहते है और पीड़ित दलित अन्नाय की आग में जलते रहते है। ऐसा ही माला मामला महाराष्ट्र के सांगली जिले में हुआ है जहां दलित महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम मोहिते की उनके जन्मदिन के दिन ही चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई।
भीड़ के हाथों हमलावर की भी मौत
दरअसल इस घटना को गारपीर चौक (Garpir Chowk) पर अंजाम दी गई जब उत्तम अपना जन्मदिन मना रहे थे। तभी एक हमलावर शाहरुख शेख उर्फ शेर्या ने उन पर चाकुओं से हमला कर दिया जिसमें उनकी मौत हो गई। वहीं गुस्साई भीड़ ने भी हमलावर को दबोच लिया और पीट पीट कर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद ये मामला डबल मर्डर केस में बदल गया हैं।
और पढ़े: BNS section 254: डाकुओं-लुटेरों को पनाह देना पड़ेगा भारी, नए कानून में कठोर दंड का प्रावधान
दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
वही घटना कि सुचना मिलते ही सांगली और विश्रामबाग पुलिस थाने की टीमें मौके पर पहुंचीं और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही उस स्थान की जाँच की भी जाँच की जा रही है जहाँ पर हत्या हुयी हैं। वही प्रथम दृष्टया में ये मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है। हालांकि पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा।
इसके अलावा, दलित नेता उत्तम मोहिते के समर्थक इस घटना के बाद गुस्से में हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। इसलिए, किसी भी हिंसा को रोकने और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।



