Kaushambi: दलित छात्रा से बैड टच विरोध करने पर शिक्षक ने लात-घूंसों से मारा, पिता से भी की अभद्रता

School girl Rape, Madhya Pradesh news
Source: Google

Kaushambi news: हाल ही में उत्तर प्रदेश(UP) के कौशांबी (Kaushambi) से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहाँ, चौथी कक्षा की एक दलित छात्रा ने जब अपने शिक्षक के बैड टच का विरोध किया, तो शिक्षक ने उसे बेरहमी से लात-घूंसों से पीटा। इतना ही नहीं छात्रा के पिता के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया।

और पढ़े: Hardoi: स्कूल के बाहर से दलित छात्रा का अपहरण, हिंदू धर्म खराब मुस्लिम धर्म अच्छा कहने के लिए किया मजबूर!

बैड टच का विरोध करने पर दलित छात्रा की पिटाई

स्कूल, शिक्षा का मंदिर, वो जगह है जहाँ सबके साथ समान व्यवहार होता है। जहाँ समानता का पाठ पढ़ाया जाता है, वहाँ अगर उसे पढ़ाने वाला शिक्षक ही मानवता को शर्मसार करने वाला कोई काम कर बैठे तो क्या होगा? जी हाँ ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के कौशांबी से है, जहां बेड टच का विरोध करने पर एक शिक्षक ने दलित छात्रा को बुरी तरह से पीटा।

दरअसल यह, घटना मंझनपुर (Manjhanpur) के कोखराज थाना (Kokhraj Police Station) क्षेत्र के अंर्तगत आने वाले स्कूल पीएम श्री विद्यालय की है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर दी कि उनकी बेटी जो कि चौथी कक्षा में पढ़ती है, रोजाना की तरह उनकी बेटी 10 नवंबर को जब स्कूल पहुंची तो स्कूल के सहायक शिक्षक (Teacher) कुलदीप साहू ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ शुरु कर दी, जिसका उनकी बेटी ने विरोध किया तो गुस्से में आकर आरोपी ने लात घूसो से पिटाई कर दी।

और पढ़े: UP: प्रतापगढ़ में दलित युवक से मारपीट और लूटपाट, पुलिस ने दर्ज किया मामला

शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज

डरी सहमी छात्रा जब घर पहुंची तो उसकी हालत देखकर घरवाले घबरा गए। पीड़िता ने आपबीती परिजनो को सुनाई, ये सुनने के बाद जब बच्ची के पिता स्कूल पहुंचे तो आरोपी ने उनके साथ भी बदतमीजी की, जिसके बाद उन लोगो ने शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इस मामले में बीईओ (BEO) सिराथू प्रज्ञा सिंह ने संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्यवाई शुरू की औऱ स्कूल प्रशासन, बच्चों और बाकि के टीचर से भी बात की, हालांकि आरोपी छुट्टी पर था तो उससे पूछताछ होना अभी बाकि है।

आपको बता दें, इस मामले की जांच सिराथू सर्किल (Sirathu Circle) के डीएसपी (DSP) कर रहे है। फिलहाल आरोपी टीचर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसकी खोजबीन कर रही है। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर मन में यह सवाल खड़ा कर दिया है कि अब स्कूल जैसी जगह भी सुरक्षित नहीं रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *