Budaun: दलित बारातियों पर हमला, पुलिस ने केवल शांतिभंग में किया चालान SC/ST एक्ट की अनदेखी

Badaun news, Uttar Pradesh latest news
Source: Google

Budaun news: हाल ही में यूपी (UP) के बदायुं (Badaun) से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहाँ एक बारात में जा रहे है दलित युवक पर चाकू से हमला कर दिया और जब दबंगों का मन इतने से नहीं भरा तो उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित भी किया।

और पढ़े: Haryana: रेवाड़ी में समानता की जीत पहली बार घोड़ी पर सवार हुआ दलित दूल्हा, प्रशासन रहा मुस्तैद

दलित युवक पर चाकू से हमला

जहां एक तरफ हरियाणा (Haryana) में दलित की बारात को पुलिस की निगरानी में बड़े शान से घोड़ी पर चढ़ कर निकाला गया, तो वहीं यूपी (UP) के बदायुं (Badaun) में बारात में जा रहे है दो दलित युवक पर चाकू से हमला कर दिया और पुलिस आरोपी को बचाने के लिए जातिगत हमले के बजाये केवल शांति भंग करने का मामला बता रही है। दरअसल ये घटना बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना (Faizganj Behta Police Station) क्षेत्र की है। जहाँ बारात में जा रहे दलित युवको पर

और पढ़े: Kaushambi: दलित छात्रा से ‘बैड टच’, विरोध करने पर शिक्षक ने लात-घूंसों से मारा, पिता से भी की अभद्रता

जातिसूचक शब्दों से अपमानित

पीड़ित धर्मपाल सिंह ने आरोप लगाते हुए  शिकायत दर्ज कराई कि 12 नवंबर की रात को जब वो अपनी कार से अपने एक रिश्तेदार की बारात में जा रहा था, तभी दो लोगो ने उनकी कार को ऑवरटेक करके रोका..और उनकी कार में बाबा साहब की लगी प्रतिमा को देखकर उन्हें जातिसूचक गालियां देने लगे और पीड़ित पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना का एक वीडियो भी आया है जिसमें आरोपी पीड़ित को पिस्टल दिखा रहे है।

पुलिस ने केवल शांतिभंग में किया चालान

वही पुलिस ने इस मामले को 2 दिनों तक दबाने की कोशिश की थी, लेकिन इस घटना की वीडियो सामने आने के बाद पुलिस वालो के कान खड़े हो गए, और तभी उन लोगो ने आनन फानन में केवल शांति भंग करने का मामला दर्ज करके एक आरोपी नीटू को गिरफ्तार कर लिया वहीं दूसरा आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से फरार है।

पीड़ित इस मामले को एससी एसटी एक्ट (SC-ST Act) के तहत दर्ज करने का मांग कर रहे है लेकिन पुलिस  ने केवल शांति भंग करने का चालान लगा दिया है। वहीं दूसरे आरोपी को लेकर भी पुलिस थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि एक आरोपी का शांतिभंग में चालान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *