Pratapgarh: दलित बहनों के साथ अत्याचार! सरेआम मारपीट कर कपड़े फाड़े, आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज

Partapgarh news, Assaults with dalit sisters
Source: Google

Pratapgarh news: हाल ही में उत्तर प्रदेश के मानवता को शर्मशार करने वाली खबर सामने आई है. जहां दो सगी दलितों बहनों के साथ एक युवक अचनाक घर में घुसकर मारपीट करने और उनके कपड़े फाड़ने लगा जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें जातिसूचक गलियां दी।

और पढ़े: कांस्टेबल को SC/ST एक्ट का झटका, दलित होने के कारण शादी नहीं कहने पर कर्नाटक HC ने बेल देने से किया इनकार

दलित युवती से मारपीट और दुर्व्यवहार

उत्तर प्रदेश में दलित महिलाओं पर अत्याचार इस हद तक बढ़ गए हैं कि एक भी दिन ऐसा नहीं जाता जब दलित महिलाओं के साथ कोई अप्रिय घटना न घटे। एनसीआरबी (NCRB) की रिपोर्ट भी चौंकाने वाले आंकड़े पेश करती है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती हैं  ऐसी ही एक खबर प्रतापगढ़ (Pratapgarh) के कंधई थाना क्षेत्र (Kandhai police station area) के पट्टी गांव (Patti village) से सामने आई है। जहां दो सगी दलितों बहनों के साथ एक युवक ने घर में घुसकर मारपीट करी और उनके कपड़े फाड़ने का लगा।

जातिसूचक शब्दों से अपमानित

वही किसी तरह पीड़िता नेअपनी जान बचाई और नजदीकी थाने जाकर आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई जहाँ पीड़िता ने बताया कि करीब 11 बजे जब दोनों बहने घर में अकेली थी तभी गांव का ही एक युवक उनके घर में जबरन घुस गया जिसके बाद पीड़िता ने उसे घर से जाने को कहा, लेकिन  युवक ने दोनों बहनों को जातिसूचक गालियां देना शुरू कर दिया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवक ने दोनों बहनों के साथ मारपीट शुरू कर दी, इतना ही नहीं उनके कपड़े भी फाड़ दिए। इतना ही नहीं आरोपी ने घर में रखे सामान के साथ भी तोड़-फोड़ करी। इस दौरान घर में रखी एक चारपाई को भी फेंककर तोड़ दिया गया।

और पढ़े: Secret of Badrinath: क्या भगवान विष्णु की मूर्ति वास्तव में बुद्ध की है? बड़ा दावा और पड़ताल

पुलिस ने पीड़ितों को आश्वासन दिया

इस घटना की जानकारी पीड़िता ने कंधई थाना (Kandhai Police Station) में जाकर पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं। वही मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक कंधई थाना प्रभारी (Kandhai Police Station Incharge) अनिल कुमार ने पीड़ितों को आश्वासन दिया कि जांच के बाद आरोपी के खिलाफ उचित कार्यवाही जरूर होगी वही आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *