Shahjahanpur news: हाल ही में उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई। एक दलित सब्ज़ी विक्रेता पर गुंडों ने बेरहमी से हमला किया। जब आरोपियों का मन इतने से नहीं भरा तो उन्होंने उसे जातिसूचक गालियाँ दीं और उसे “बाप” कहने पर मजबूर किया।
दलित युवक की बेरहमी से पिटाई
जब संविधान निर्माता की सरेआम बेज्जती होती है तो प्रशासन नींद से नहीं जागता..फिर भला दलितों के साथ होने वाले उत्पीड़न पर क्या वाकई में.. प्रशासन को इसकी फिक्र है.. शायद नहीं.. मौजूदा हालातों में दलितो के साथ पुलिस का रवैया तो कुछ ऐसा ही कहता है। क्योंकि लगातार दलितों के साथ अत्यचार इस कदर बढ़ रहा है कि जिसकी कोई हद नहीं है।
ऐसा ही एक खबर शाहजहांपुर (Shahjahanpur) के सिधौली थाना (Sidhauli Police Station) क्षेत्र के पैना बुजुर्ग गांव (Paina Buzurg village) से सामने आई है। जहां पुरानी रंजिश को लेकर कुछ दबंगों ने एक दलित सब्जी विक्रेता को न केवल बुरी तरह से पीटा, बल्कि उसे जबरन बाप तक बोलने के लिए मजबूर किया गया।
और पढ़े: BNS section 257: भ्रष्टाचार रोकने और न्यायपालिका में विश्वास बनाए रखने का मजबूत हथियार
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विडियो
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social media) पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दबंगों ने सब्जी विक्रेता को लाठी डंडों से पिता और साथ ही जबरन उसे आप खाने के लिए मजबूर कर रहे हैं। वायरल होते ही पुलिस सकते में आ गई और तुरंत आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी।
पीड़ित दलित युवक अचल कुमार ने बताया कि वो पैना खुर्द का रहना वाला है, और गांव के कुछ ऊंची जाति के लोगों से उसका पहले से मुकदमा चल रहा था। लेकिन जब वो सब्जी बेचने के लिए पैना बुजुर्ग गांव पहुंचा तो आरोपी चुटक्के सिंह और उसके साथियों ने मिलकर उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया था।
तीन आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
पीड़ित युवक खुद को बचाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वो लोग उसे जबरन बाप कहने के लिए कह रहे थे। इस घटना पर सीओ सिधौली प्रवीण मलिक ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करके जांच शुरू कर दी है।



