Saharanpur news: बस्ती बचाने ढाल बनकर खड़े हुए आजाद, समर्थकों ने कहा बाबा साहब के बाद दूसरे मसीहा

Chandrashekhar Azad Saharanpur news
Source: Google

Saharanpur news: चंद्रशेखर रावण—जो अक्सर दलितों के हितों के लिए काम करते हैं उनको अक्सर बड़े-बड़े दावे करते हुए देखा जाता है; कभी वे अमेरिका में रहते हुए दलित अधिकारों के लिए ज़ोर-शोर से आवाज़ उठाते नज़र आते हैं, तो कभी शराबबंदी के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए दिखाई देते हैं। वही उनका एक विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमे वो दलितों की बस्ती को

और पढ़े: Top 5 Dalit news: नाबालिग दलित बच्ची के बलात्कार मामले में बड़ी सुनवाई, कोर्ट ने आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

बहुजनों की बस्ती बचाने खुद आजाद पहुंचे

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को लेकर खबर सामने आई  है, जिन्होंने दिखा दिया कि भले ही उन्हें जाति के नाम पर इग्नोर किया जा सकता है लेकिन संविधान की ताकत ने उन्हे सांसद बनाया है और वो उस ताकत का इस्तेमाल जातिवादियों के मुंह पर करारा तमाचा जड़ने के लिए कर सकते है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चंद्रशेखर आजाद को क्यों लोग इतना पसंद करने लगे है उसका सीधा सबूत है। जी हाँ, विडियो में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है जहाँ एक लड़का चंद्रशेखर आजाद आजाद की फोटो लेकर हाथ में घूम रहा है।

ठेकेदार की सिट्टी पिट्टी गुम

दरअसल ये वीडियो सहारनपुर के ITC रोड की है, जहां जबरन दलित बस्ती को उजाड़ने के लिए ठेकेदार ने सरकारी बुलडोजर चलवाना शुरु कर दिया था, लेकिन तभी वहां के निवासियों ने कहा कि वो मदद के लिए आजाद को बुलायेंगे,, मगर ठेकेदार ने उनका मजाक बनाते हुए कहा कि वो अब सांसद है, छोटे मोटे मसलो पर नहीं आने वाले.. बस फिर क्या था.. एक कॉल हुई और कुछ देर में खुद आजाद वहां पहुंच गए। जिससे ठेकेदार की सिट्टी पिट्टी गुम हो गई। विडियो में साफ नजर आ रहा है कि आजाद ठेकेदार को चुनौती दे रहे है कि वो जिसे चाहे कॉल कर लें, लेकिन बहुजनों की बस्ती को हाथ तक नहीं लगा पायेगा।

और पढ़े: UP Crime news: बिजनौर में दलित युवक को ससुराल वालों ने उतारा मौत के घाट, ऑनर किलिंग से इलाके में सनसनी।

सबसे पहले राज्य में शराब बंदी करेंगे

वहीं आजाद ने खुले तौर पर ये भी कहा कि जैसे ही उनकी सरकार आयेगी वो सबसे पहले राज्य में शराब बंदी करेंगे.. क्योंकि 70 प्रतिशत लोगो के बर्बाद होने की वजह शराब ही है.. आजाद का एक्शन मोड देखकर उनकी लोकप्रियता ऐसी बढ़ी है कि लोग आगामी 2027 विधानसभा चुनावों (Assembly elections) में उन्हें सीएम (CM) बनाने के लिए पूजा पाठ तक शुरु कर चुके है। आजाद की हुंकार बताती है कि दलितों के दिन अब फिरने वाले है.. ऐसा लगता है कि जैसे बाबा साहब अंबेडकर के बाद आजाद ही दलितों के नए मसीहा के रूप में पहचाने जाने वाले है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *