Fatehpur Latest news: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर (Fatehpur) से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया हैं। जहाँ कुछ दबंग युवको ने दलित महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब बीच बचाव करने महिला के भाई आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और उन्हें जातिसूचक गलियां हैं।
और पढ़े: Lucknow news: यूपी में करोड़ों का चूना लगाने के लिए सरकारी जमीन पर दिखाया दलितों का फर्जी कब्जा
दलित महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश
तथाकथित मनुवादी मानसिकता वालो को अक्सर कहते सुना होगा कि महिलाओं को पर्दे में रहना चाहिये..तो उनके साथ अपराध नहीं होंगे लेकिन क्या हो जब महिलाओं को उनके ही घर में अपराधी शिकार बनाने लगे… और अगर वो दलित है तो फिर से जैसे सर्टिफिकेट ही मिल जाता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से सामने आया है।
जहां एक दलित महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया और जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसे बुरी तरह से पीटा गया। ये मामला फतेहपुर के हथगांव थाना (Hathgaon Police Station) क्षेत्र का है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी कि वो अपने घर में नहा रही थी तभी गांव का ही हरिशंकर विश्वकर्मा उसके घर में घुस गया और उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा।
और पढ़े: Bihar politics: रालोजपा प्रमुख मकर संक्रांति के बाद निकालेंगे धन्यवाद यात्रा, फिर से बनेगी दलित सेना
जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार
लेकिन जब पीड़िता ने शोर मचाना शुरु कर दिया तो आरोपी के दो भाई रिंकू विश्वकर्मा और पींटू विश्वकर्मा भी उसके घर में घुस गए और पीड़िता को जातिसूचक गालियां देते हुए बुरी तरह से पीटा, औऱ जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने तुरंत थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई तो उसे कार्यवाई का आश्वासन देकर भेज दिया गया। वहीं इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें पीड़िता आपबीती सुना रही है।
अभी तक नहीं मिली कोई तहरीर
वहीं मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकरी के अनुसार थाना प्रभारी दुर्गेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है, हो सकता है कि पीड़िता केवल शिकायती पत्र देकर चली गई हो। हालांकि उन्होंने आश्वासन दिया है कि अगर पीड़िता की शिकायत सहीं है तो पुलिस इस मामले में तहरीर के आधार पर जांच करेंगी, औऱ जो भी इस मामले में जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जायेगी।



