Ratlam news: दलित दुल्हन की बिंदोली दबंगों को नागवार, घर के सामने से गुजरने पर जमकर बवाल और पथराव

Madhya Pradesh news, caste discriminations
Source: Google

Ratlam news: मध्य प्रदेश के रतलाम से एक दुखद घटना की खबर आई है जो इंसानियत को शर्मसार करती है। यहां कुछ दबंगों ने दलित दुल्हन की शादी में भारी बबंडर मचा दिया। जब पीड़ित परिवार ने इस अन्याय का विरोध किया, तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया और पथराव शुरू कर दिया, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

और पढ़े: BNS section 263: जब कोई पुलिस हिरासत या गिरफ्तारी में डालता है बाधा, जानें कितने साल की सज़ा

दलित दुल्हन की बिंदोली निकालने पर हुआ बवाल

भारत में कहा जाता है कि बेटियां पंचो यानि की समाज की होती है, लेकिन अगर बेटी दलित है तो समाजिक कार्यक्रम को भी बिगाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाती…तो फिर भला ये कहावत कहां से फिट बैठती है। केवल दलित होना ही उनके लिए शायद अभिशाप बनता जा रहा है। जी हाँ ऐसा ही एक ममला मध्य प्रदेश के रतलाम से सामने आया। जहाँ दलित दुल्हन की बिंदोली निकालना जातिवादी दबंग को काफी नागवार गुजरा।

और पढ़े: Constitution Day 2025: आज ही के दिन अपनाया गया था संविधान, जानें भारतीय लोकतंत्र की नींव से जुड़े रोचक और अनसुने तथ्य

दबंगों ने दलित शादी समारोह में मचाया उत्पात

दरअसल ये घटना रतलाम जिले (Ratlam district) के बड़ावदा थाना (Barwada Police Station)  इलाके के लखमाखेड़ी गांव (Lakhmakhedi village) की है, जहां  सब्जी बेचने वाले एक दलित युवक सुरेश कटारिया की बेटी की शादी 26 नवंबर को होनी है, लेकिन उससे पहले रस्मो के अनुसार बिंदोली निकाली जाती है, इसी रस्म के दौरान जब वो लोग गांव के बापू सिंह के घर के बाहर पहुंचे तो बापू सिंह के लोग उनके घर के सामने से गुजरने को लेकर पूछने लगे कि यहाँ से क्यों बिंदौली निकल रहे हैं.

लेकिन पीड़ित दलित परिवार कुछ कह पाते कि इतनी  देर में तो वहां गांव के कुशाल सिंह, कुलदीप सिंह और गोविंद सिंह समेत अन्य लोग वहां पहुंच गए और उन्हें जातिसूचक गालियां देने लगे और पथराव और मारपीट पर उतारू हो गये।

एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज

वही हालातों को बिगड़ता देखकर तुरंत पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले तो शांति स्थापित की और फिर दलित दुल्हन की बिंदोली निकलवाई , साथ ही पुलिस ने इस मामले में 5 लोगो को नामजद किया गया है। इसके अलवा बीएनएस (BNS) की धारा 176 और एससी-एसटी एक्ट (SC-ST Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *