Chakrata news: हाल ही में देहरादून (Dehradun) के चकराता क्षेत्र (Chakrata area) से दिल झकझोर देने वाली खबर सामने आई हैं। जहाँ एक राजस्व गांव में छह माह की गर्भवती दलित महिला से कथित तौर पर एक रसूखदार व्यक्ति ने दुष्कर्म किया है। इतना ही नही अरोपी ने महिला को जातिसूचक शब्द कहकर भी अपमानित किया।
दलित गर्भवति महिला के साथ दुष्कर्म
उत्तराखंड (Uttarakhand) के देहरादून (Dehradun) से है, जहां एक 6 महीने की दलित गर्भवति स्त्री के साथ पहले तो दुष्कर्म किया गया और जब पीड़िता ने न्याय के लिए पंचाचत में गुहार लगाई तो आरोपी ने पीड़िता के पति को भरी पंचायत में 1 लाख रूपय थमा दिए। दरअसल, ये घटना देहरादून के चकराता के राजस्व गांव (Rajswa Village) की है। पीड़िता ने राजस्व पुलिस को तहरीर दी कि वो अपने पति के साथ विकासनगर में रहती है।
जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार
और बूढ़ी दिवाली के मौके पर अपने गांव चकराता आई हुई थी, इस दौरान 28 नवंबर को जब वो कपड़े धोने के लिए घर के पास के ही पनियार में गई हुई थी, तब गांव का ही एक रसूखदार व्यक्ति मुकेश उसके पास गया और उसे छेड़ने लगा। जब महिला ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने उसके जातिसूचक गलियां दी। इतना ही नहीं जब महिला ने शोर मचाया तो वो महिला का जबरन मुंह बंद करके शौचालय में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया, और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
और पढ़े: Basti news: हिंदू युवती के घर मुस्लिम युवक बारात लेकर आया, ग्रामीणों के हंगामे के बाद पुलिस मौके पर
मामले को रफा दफा करने की कोशिश की
लेकिन पीड़िता के पति ने गांव पंचायत से इसकी शिकायत कर दी, जिसके बाद आरोपी ने पंचायत मे ही पीडिता के पति को 1 लाख रूपय देकर मामले को रफा दफा करने की कोशिश की, लेकिन जब पीड़िता को पंचायत में न्याय नहीं मिला तो उसने पुलिस का रूख किया। वही मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक तहसीलदार चकराता के अनुसार, महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है, साथ ही आरोपी की तलाश भी जारी है।
इसके अलवा आपको बता दें, यह मामला सामाजिक दबाव और न्याय से वंचित करने की कोशिश को दर्शाता है। यह महत्वपूर्ण है कि अब पुलिस इस मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच करे।



