Dalit Girl Suicide Attempt: हाल ही में उत्तर प्रदेश के कानपुर से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई हैं। जहाँ रेप की शिकार हुई दलित लड़की के सुसाइड करने की कोशिश की । उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां लड़की की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है।
दलित युवती ने किया खुदकुशी का प्रयास
उत्तर प्रदेश दलितों के खिलाफ क्राइम का हब बनता जा रहा है। हर दिन दलितों से जुड़ी खबरें सामने आती हैं, जो समाज पर गहरा असर डालती हैं, लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही बताती है। ऐसी ही एक खबर उत्तर प्रदेश के कानपुर से सामने आई है, जहां एक दलित किशोरी को शादी का झांसा देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण किया गया लेकिन जब किशोरी ने शादी का प्रस्ताव रखा तो आरोपी ने साफ इंकार कर दिया, जिससे आहत होकर पीड़िता ने खुदकुशी करने की कोशिश की।
और पढ़े: Mayawati Comeback: मायावती 14 साल बाद नोएडा लौटीं, बीएसपी की नजर पश्चिमी यूपी में वापसी पर
शादी का वादा तोड़कर संबंध बनाए
दरअसल, ये मामला कानपुर के रूरा थाना क्षेत्र के अमौली ठाकुरन गांव की है। पीड़िता 18 साल की दलित किशोरी इस वक्त उर्सला अस्पताल के ICU में भर्ती है, जहां उसकी हालात बेहद गंभीर है। पीड़िता के पिता ने बताया कि उसके ही गांव के दूसरे समुदाय के आशिफ खान ने पहले उनकी बेटी को प्यार के नाम पर बहकाया, और उसके साथ शादी के नाम का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाये था, लेकिन बाद में उसने शादी से इंकार कर दिया, जिससे आहत होकर किशोरी ने फांसी लगा कर जान देने की कोशिश की।
पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई
लेकिन समय रहते पीड़िता को उसके परिवार वालों ने फंदे से उतार लिया और आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पीड़िता की हालात बेहद नाजुक बनी हुई है। वहीं आरोपी युवक इस घटना के बाद से ही फरार है। जिसकी खुद गांव का प्रधान मदद कर रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
इसके अलवा आपको बता दें, इससे पहले भी रूरा की एक लड़की ने कल्याणपुर इलाके में एक छेड़छाड़ करने वाले की परेशानी से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। वही चकेरी की एक लड़की ने अपने पड़ोस के एक शादीशुदा आदमी पर तलाक और शादी का वादा करके उसके साथ रेप करने का आरोप लगाया।



