Kerala violence: हाल ही में केरल (Kerala) से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई हैं. जहाँ एक दलित युवक (Dalit youth) को शक के आधार पर कुछ मनुवादियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जब तक पुलिस आई और उन्हें अस्पताल ले गई, तब तक उनकी हालत बहुत ज़्यादा खराब हो चुकी थी, और अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
और पढ़े: Hajipur news: दलित महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दो को उम्रकैद अदालत ने समाज को दिया कड़ा संदेश
शक के आधार पर दलित युवक की हत्या
दलितों की हत्या इतनी आम हो चुकी है कि मनुवादी जब चाहे जहाँ चाहे मौत के घट उतार देते है। ऐसा ही हालिया मामला केरल (Kerala) से सामने आया है, जहां एक दलित युवक की केवल इस लिए पीट पीट कर हत्या कर दी गई क्योंकि मनुवादी आतंकियों को शक था कि वो भारतीय नहीं बल्कि बांग्लादेशी (Bangladeshi) है। जी हां, दिल को झकझोर कर देने वाली ये खबर केरल के पालक्काड जिले (Palakkad district) की है, जहां चोर और बांग्लादेशी होने के शक में रामनारायण बघेल की लाठी डंडो से पीट पीट कर हत्या कर दी गई।
जबकि रामनारायण बघेल छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के करही गांव का निवासी थी, वो 13 दिसंबर को ही केरल काम की तलाश में गया था और निर्माण स्थल पर दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम कर रहा था। वालयार पुलिस ने इस मामले में अब तक 5 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है वहीं मृतक की पत्नी और उसके दो बेटे है, उसकी मौत की खबर से पूरा परिवार सदमे मे है।
और पढ़े: UP: मऊ में दलित शख्स ने अस्पताल में तोड़ा दम, कुछ दिन पहले हुआ था जानलेवा हमला
लिंचिग के नाम पर निर्दोषो की हत्या का अधिकार
वहीं इस मामले में मृतक के भाई के साथ साथ अब कांग्रेस पार्टी के नेता वी.डी. सतीशन (Congress party leader V.D. Satheesan) ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (Chief Minister Pinarayi Vijayan) को पत्र लिखकर पीड़ित परिवार के लिए 25 लाख रूपय के मुआवजे की मांग की है साथ ही इस मामले को एससी एसटी एक्ट (SC ST Act) के तहत दर्ज करने की भी मांग की गई है। मृतक के भाई का कहना है कि उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक वो शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। कांग्रेस नेता (Congress leader) ने कहा कि लिंचिग के नाम पर निर्दोषो की हत्या का अधिकार आखिर किसने दिया है, ये सभ्य समाज के लिए खतरा है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई होनी चाहिए।



