Chandrashekhar Statement: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आज़ाद (Chandrashekhar azad) अक्सर दलितों के हित को लेकर सरकार से अलग-अलग मांग करते रहते है। एक बार फिर उन्होंने देश में हो रही गैस की किल्लत को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। जिसका एक विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
और पढ़े: Top 5 Dalit news: झारखंड में नया सियासी घमासान, जयराम महतो के खिलाफ सड़क पर उतरा दलित समुदाय
गैस की किल्लत पर आजाद ने सरकार को घेरा
जब से ईरान, इज़राइल और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच वार शुरू हुआ है, तब से कई देशों को गैस की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इसका असर भारत में भी साफ तौर पर देखा जा सकता है, जहाँ कई इलाकों में गैस की भारी कमी हो गई है—जिसका नतीजा यह है कि गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की बहुत लंबी कतारें लगी हुई हैं। इसके अलावा, कमर्शियल और घरेलू, दोनों तरह की LPG की कीमतें भी काफी बढ़ गई हैं। इस बीच भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने भी सरकार पर निशाना साधा है।
दरअसल, देश में फैले डर के माहौल और नेताओं की उदासिनता पर चंद्रशेखर ने तीखा प्रहार किया है। दुनिया में हो रहे युद्ध के कारण चल रही गैस की क्राइसेस से इस वक्त पूरा देश परेशान है तो वहीं कई नेता कह रहे है कि गैस की किल्लत नहीं है, जिसका जवाब खुद आजाद ने विधानसभा में दिया है। आजाद ने भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल (BJP MP Jagdambika Pal) को जवाब देते हुए कहा कि- “यह बात सच है कि नेताओं के यहां गैस की किल्लत नहीं है।
View this post on Instagram
गैस की किल्लत से जूझ रही आम जनता
लेकिन आम जनता के यहां गैस की किल्लत है,जब हम जाकर देखेंगे ग्रामीण क्षेत्रों में तब हमें इस बात का एहसास होगा” सरकार दावा करती है अर्थव्यवस्था मजबूत है, अगर ऐसा है तो युवा बेरोजगार क्यों है, किसान कर्ज में क्यों है। ऐसे कई सवाल है जिनके जवाब बीजेपी सरकार को देने चाहिए..लेकिन सरकार में बैठे लोगो को कोई समस्या ही दिखाई नहीं देती है। हैरानी की बात है कि सरकार की गाइडलाइंस के बाद भी लोगों के पास गैस की किल्लत है। उनकी आपूर्ति नहीं हो रही है लेकिन सरकारी नेताओं को कोई किल्लत ही नहीं दिखती..तो भला ये आम जनता की समस्या क्या ही देंखेंगे।
सिलेंडर बुकिंग में बदलाव
इसके अलवा आपको बता दें, हाल के दिनों में, LPG गैस सिलेंडरों की बुकिंग के संबंध में कई रिपोर्टें सामने आई हैं, जिनमें दावा किया गया है कि सरकार ने नए नियम लागू किए हैं। कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि, गैस की कथित कमी के बीच, अब सिलेंडर बुकिंग के बीच के वेटिंग पीरियड (इंतज़ार की अवधि) में बदलाव किए गए हैं। इन रिपोर्टों के अनुसार, जिन घरों में दो सिलेंडर हैं, उन्हें अब 35 दिनों के अंतराल के बाद ही नया सिलेंडर मिलेगा। वहीं, यह भी बताया गया कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 45 दिनों के अंतराल पर सिलेंडर मिलेंगे।



