Top 5 Dalit news: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का बड़ा खुलासा बीजेपी की केंद्र सरकार पर लगाया संगीन आरोप

Rahul Gandhi, Top 5 Dalit News
Source: Google

Top 5 Dalit news: अपने दलितों की स्थिति पर अक्सर चर्चा होते हुए तो बहुत सुना होगा कि उनके लिए क्या क्या करना चाहिए, लोगों को कैसे उनसे हमदर्दी रखनी चाहिए लेकिन सच्चाई तो यहीं है कि जो दलितों के हितैषी बनने के राग अलापते है सबसे ज्यादा प्रदाड़ित करने में उनकी ही भूमिका होती है। तो चलिए आपको इस लेख में पिछले 24 घंटे में दलितों के साथ होने वाली घटनाओं के बारे में बतायेंगे जो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है।

बाबा साहब के सम्मान मे यूपी सीएम का बड़ा ऐलान

1, दलितों से जुड़ा पहला मामला उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर है। 14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती से पहले ही यूपी सीएम ने बाबा साहब का अपमान करने वाले की नाक में नकेल डालने की पूरी योजना बना ली है। एक तरफ उन्होंने ऐलान किया है कि पूरे राज्य में बाबासाहेब अंबेडकर की मूर्तियां सौंदर्यीकरण और रखरखाव करने के लिए 403 करोड़ रुपए का बजट जारी किया है। जिससे उन मनुवादियों के चेहरे पर तमाचा लगेगा जो बाबा साहब का अपमान करते है या उनकी मूर्तियों को खंडित कर देते है।

ताकि दलितों और बहुजनों की भावना को ठेस पहुंचाया जा सकें, लेकिन सीएम योगी ने बजट के साथ साथ एक और घोषणा करते हुए कहा कि अब से बाबा साहब की सभी मूर्तियां सीसीटीवी कैमरा में निगरानी में रहेगी, कोई भी मनुवादी मूर्ति क्षतिग्रस्त करेगा तो उस पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी साथ ही गंभीर धाराओं में मुकदमा चलेगा। सीएम योगी का ये कदम बताता है कि देश में कुछ लोगों के कहने से ये सच नहीं बदलने वाला कि बाबा साहब ही संविधान के शिल्पकार थे। वैसे आप सीएम योगी के इस कदम को लेकर क्या कहेंगे हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का बड़ा खुलासा

2, दलितो से जुड़ा अगला मामला दलितों के लिए खर्च होने वाले पैसे में हुई बड़ी घपलेबाजी को लेकर है। दरसल कांग्रेस सांसद राहुल गांधी केंद्र सरकार की दलितो के लिए मंशा पर सवाल उठाते हुए पूछा कि दलितों के हितो के नाम पर खर्च किये गए 16500 करोड़ रूपय का कोई हिसाब सरकार क्यों नहीं दे रही है। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से एक पोस्ट के जरिये ये पूछा कि सरकार ने 16500 करोड़ के सरकारी ठेके जारी किये थे लेकिन इन सार्वजनिक निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर ठेकों में सरकार ने दलितों, आदिवासियों और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगो को कितनी प्रतिशत की हिस्सेदारी दी है।

जबकि सरकार ने एससी/एसटी उद्यमों के लिए 4 प्रतिशत का लक्ष्य तय किया है। लेकिन हैरानी की बात है कि सरकार के पास ऐसे कोई आकड़े ही नहीं है जिसमें वो एससी एसटी वर्ग का डाटा भी बतायें। राहुल गाँधी ने सीधे कहा कि बीजेपी की दलित विरोधी नीति और उनके अधिकारों को छीन कर कुछ विशेष वर्ग को दे देने की नीति का पर्दाफाश हो गया है। ये केवल सबूत है कि बीजेपी दलितों और बहुजनों को विस्थापित करना चाहती है…वैसे राहुल गांधी के इन सवालो पर आपकी क्या राय है हमें कमेंट करके जरूर बतायें।

अमरोहा में दलित महिला हुई गायब

3, दलितो से जुड़ा अगला मामला यूपी के अमरोहा से है। जहां एक दलित महिला की नौकरी को हथियाने और उसके पैसे को खर्च करने के इरादे से एक सहायक अध्यापक द्वारा दलित महिला की हत्या कर उसे अपने घर में दफनाने का मामला सामने आया है। ये घटना अमरोहा के डिडोली थाना क्षेत्र का है, जहां शाहबाज नाम के व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराते हुए दलित महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई., शाहबाज ने एक सहायक अध्यपक पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी पहचान की एक दलित महिला जो पिथौरागढ़ के मुनस्यारी ब्लॉक में कार्यरत थी।

सहायक अध्यापक की नजर महिला के पैसो पर थी, वो अक्सर उससे पैसे लिया करता था, लेकिन जब महिला के पैसे खत्म हो गए तो उसने अध्यापक से पैसे की मांग की थी, लेकिन अध्यापक ने पैसे देने के बजाये अपनी पत्नी के साथ मिलकर महिला की हत्या कर दी और उसे घर में ही दफना दिया। लेकिन पुलिस ने इस मामले को बेबुनियाद करार दिया .. जिससे शिकायतकर्ता ने सीएम को पत्रलिख कर न्याय की मांग की है..अब देखना ये होगा कि आखिर इन आरोपो में कितनी सच्चाई है, साथ ही महिला काफी दिनों के क्यों लापता है.. जब तक पुलिस खुद इस मामले की जांच शुरु नहीं करती तब तक कुछ भी साफ नहीं होगा..लेकिन हैरानी की बात है कि एक भ्रष्टाचार होता है, महिला गायब होती है लेकिन पुलिस ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाती।

ओड़िसा में दलित छात्रों के लिए बड़ा ऐलान

4, दलितो से जुड़ा अगला मामला उड़िसा से है, जहां सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के छात्रों को मेडिकल और टेक्निकल एजुकेशन में मिलने वाला आरक्षण क्या बढ़ाया, मनुवादी मानसिकता वाले कुछ लोगो को दलितो का आगे बढ़ना बिल्कुल नागावार गुरज रहा है। इसी कड़ी में स्वामी आनंद स्वरूप ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए बीजेपी को जमकर निशाना बनाया है। वैसे तो बीजेपी पर दलितों की अनदेखी करने का आरोप लगता है.. लेकिन जब बीजेपी दलितो के लिए कोई फैसला करती है तो उनके ही लोगों को चुभने लगती है। स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि सच तो ये कि बीजेपी शासित राज्यों में दलितों को मजबूती मिली है।

बीजेपी स्वर्णों को कमजोर करके पिछड़ो को मजबूत बना रही है, लेकिन पिछले दिनों आये आकड़ो ने स्वामी जी के इन दावो की बखिया उधेड़ दी है.. बीजेपी शासित राज्य की दलित उत्पीड़न में सबसे आगे है..बता दें कि ओड़िसा सरकार ने  (ST) छात्रों के आरक्षण को 12% से बढ़ाकर 22.5% कर दिया तो वहीं SC छात्रों के लिए 8% से बढ़ाकर 16.25% कर दिया है. इसके अलावा  (SEBC) के छात्रों को भी 11.25% आरक्षण देने का फैसला किया गया है। ओड़िसा के सीएम ने मोहन चरण माझी ने बताया कि राज्य में जनसंख्या के आधार पर दलितों और पिछड़ो को आरक्षण नहीं मिला है। इसलिए ये घोषणा की गई है.. हालांकि देखना ये होगा कि क्या इससे बीजेरी की छवि बदल पायेगी। आपको लगता है हमें कमेंट करक जरूर बतायें।

भीम आर्मी चीफ की बड़ी मांग

5, दलितो से जुड़ा अगला मामला भीम आर्मी चीफ चंद्र शेखर आजाद को लेकर है, जिन्होंने विधानसभा में यूपीएससी में होने वाली इंटरव्यू में होने वाले घपले का खुलासा करते हुए कहा कि ये इंटरव्यू बंद होने चाहिए। उनका मानना है कि दलित पिछड़ो छात्रों को इसलिए ही पीछे रहना पड़ रहा है क्योंकि इंटरव्यू के दौरान उनकी जाति के कारण वो पीछे कर दिये जाते है। उन्होंने कहा कि अगर हम वाकई में चाहते है कि दलितों औऱ पिछड़ो का विकास हो तो सबसे पहले हर सरकारी परिक्षा में इंटरव्यू बंद हो जाना चाहिए।

बता दें कि आगामी विधानसभा चुनावों से पहले आजाद एक्शन मोड पर है.. एक तरफ वो साफ ऐलान कर रहे है कि अगर उनकी सरकार आती है तो वो दलित आरक्षण बढ़ा देंगे तो वहीं वो दलितो के लिए सरकारी नौकरी में होने वाले भ्रष्टाचार को खत्म करने की मूहीम में लग गए है। वैसे आपका क्या मानना है. क्या वाकई में इंटरव्यू बंद होने चाहिए हमें कमेंट करके जरूर बतायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *