Uttar Pradesh news: बाबा साहब के सम्मान मे यूपी सीएम का बड़ा ऐलान बाबा साहब की मूर्तियों के रखरखाव के लिए जारी 403 करोड़ रुपये

Yogi Adityanath, Uttar Pradesh
Source: Google

Uttar Pradesh news: हाल ही में, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें उन्होंने विशेष रूप से बाबा साहेब की प्रतिमाओं के लिए एक बजट पारित किया है। इसके अलावा उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर भी कदम उठाए हैं। तो चलिए लेख में आपको बताते है cm योगी ने क्या कहा…

Also Read: क्या हुआ था 1950 में..जब सिख और बौद्धो को मिला आरक्षण लेकिन मुसलमान और ईसाई हुए बाहर

बाबासाहेब अंबेडकर की मूर्तियां सौंदर्यीकरण

अंबेडकर की मूर्तियों और उनके साथ की गई तोड़-फोड़ की घटनाओं से जुड़ी खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं। वही इस समस्या को लेकर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ साफ कर दिया है। 14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती से पहले ही यूपी सीएम ने बाबा साहब का अपमान करने वाले की नाक में नकेल डालने की पूरी योजना बना ली है। एक तरफ उन्होंने ऐलान किया है कि पूरे राज्य में बाबासाहेब अंबेडकर की मूर्तियां सौंदर्यीकरण (Beautification of Babasaheb Ambedkar’s Statues) और रखरखाव करने के लिए 403 करोड़ रुपए का बजट जारी किया है।

सीसीटीवी कैमरा में निगरानी में बाबा साहब की मूर्तियां

जिससे उन मनुवादियों के चेहरे पर तमाचा लगेगा जो बाबा साहब (Babasaheb) का अपमान करते है या उनकी मूर्तियों को खंडित कर देते है। उनकी मूर्ति को गर्दन से अलग कर देना कभी मूर्ति का चस्मा तोड़ देना तो कभी कुछ लेकिन अब इस पर लगाम लगेगी। ताकि दलितों और बहुजनों की भावना को ठेस पहुंचाया जा सकें, लेकिन सीएम योगी ने बजट के साथ साथ एक और घोषणा करते हुए कहा कि अब से बाबा साहब की सभी मूर्तियां सीसीटीवी (Statues, CCTV) कैमरा में निगरानी में रहेगी।

Also Read: Chandra Shekhar Azad news: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का नाम बदलने के लिए चंद्रशेखर ने भरी हुंकार

राज्यव्यापी स्वच्छता अभियान

कोई भी मनुवादी मूर्ति क्षतिग्रस्त करेगा तो उस पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी साथ ही गंभीर धाराओं में मुकदमा चलेगा। सीएम योगी का ये कदम बताता है कि देश में कुछ लोगों के कहने से ये सच नहीं बदलने वाला कि बाबा साहब ही संविधान के शिल्पकार थे। वैसे आप सीएम योगी के इस कदम को लेकर क्या कहेंगे।

इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने 13 अप्रैल को अंबेडकर से जुड़े स्थलों पर राज्यव्यापी स्वच्छता अभियान चलाने का आह्वान किया, जिसके बाद 14 अप्रैल को पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गंदगी से बीमारियाँ फैलती हैं, और राजनीतिक प्रदूषण देश को अस्वस्थ बना सकता है। संगठनात्मक स्तर पर, भाजपा ने बूथ स्तर पर लोगों को जुटाने, रैलियाँ करने और घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाने की योजना बनाई है। इसके अलवा पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि वे अपने साथ पार्टी का साहित्य रखें और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीन दयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे दिग्गजों के सम्मान में नारे लगाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *