Top 5 Dalit news: अगर सम्मान चाहिए तो लड़ना होगा, हर एक दलित आज के समय में ये बात जनता है, लेकिन सवाल ये है कि संविधान में बराबरी की जो बातें लिखी हुई है, उसका अब आधार क्या है। दलित आज भी उतना ही प्रताड़ित है, पीड़ित है। न तो उन्हें नौकरी ने सम्मान मिल रहा है और न ही शिक्षा में।। फिर भला कहां से दलित बराबर हुआ। तो चलिए आपको इस लेख में पिछले 24 घंटे में दलितों के साथ होने वाली घटनाओं के बारे में बतायेंगे जो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है।
केरल में दलित छात्र ने की आत्महत्या
1, दलितों से जुड़ा पहला मामला केरल के कन्नूर जिले से है, जहां एक दलित छात्र ने कॉलेज में जातिगत अपमान से तंग आकर आत्महत्या कर ली। ये घटना कन्नूर डेंटल कॉलेज की है, जहां तिरुवनंतपुरम के उझामलक्कल गांव के रहने वाले 22 साल के दलित छात्र नितिन राज आरएल ने अपने कॉलेज के बिल्डिंग से कूद कर छलांग लगा दी। दलित छात्र में बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) का प्रथम वर्ष का छात्र था।
छात्र के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि छात्र को कॉलेज के फैकल्टी लगातार उसकी जाति और उसके माता पिता के मजदूर होने के कारण अपमानित किया करते थे। इस मामले में दो फैकल्टी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी गई है। वहीं कॉलेज प्रशासन ने दोनो फैकल्टी को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस का छात्र का एक ऑडियो भी मिला है जिससे प्रताड़ित करने की पुष्टि हुई है, जिसके बाद सेल्फ फाइनेंसिंग कॉलेज के मैनेजमेंट भी इस मामले में कूद पड़ा है। अब देखना ये होगा कि जांच के बाद क्या सच सामने आता है।
मध्य प्रदेश में दलित युवती के साथ लव जिहाद की कोशिश
2, दलितों से जुड़ा अगला मामला मध्य प्रदेश के धार जिले से है, जहां एक मुसलमान युवक ने हिंदू बन पहले दलित युवती को प्यार के जाल में फंसा कर उसका यौन शोषण किया और फिर उसे धर्म परिवर्तन कराने का दवाब बनाने लगा। ये घटना धार जिले से महेश्वर की है, पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी कि आरोपी अब्दुल हादी पठान से उसकी मुलाकात करीब दो साल पहले हुई थी, तब आरोपी ने अपना नाम आदित्य ठाकुर बताया था। दोनो के बीच पहले दोस्ती हुई और फिर दोनो का रिश्ता शुरू हो गया था।
10 दिसंबर 2025 को आरोपी ने युवती को धामनोद के एक होटल में बुलाया था, जहां उसने शादी का झांझा दिया था और उसका यौन शोषण किया था। वो लगातार पीड़िता का शोषण कर रहा था, लेकिन एक दिन पीड़िता ने आरोपी का आधार कार्ड देख लिया था, जिससे उसे सच का पता चला। जिसके बाद आरोपी उसपर धर्म परिवर्तन करने का दवाब बनाने लगा। यहां तक कि जान से मारने की भी धमकी दी।
पुलिस को जैसे ही शिकायत मिली पुलिस सकते में आ गई.. पुलिस ने आरोपी को न केवल गिरफ्तार किया बल्कि उसे नंगा करके परेड भी निकाली.. जिसका विडियो भी वायरल हो रहा है। पुलिस का कार्यवाई ने बता दिया कि लव जिहाद करने वालों की अब खैर नहीं।
बिहार में दलित परिवार के साथ मारपीट
3, दलितों से जुड़ा अगला मामला बिहार से समस्तीपुर से है. जहां एक दलित परिवार ने बंधुआ मजदूरी करने से इंकार क्या कर दिया, जातिवादी दबंगो ने दलित के घर में घुस कर पूरे परिवार के साथ मारपीट की। ये घटना समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र की जहांगीरपुर गांव की है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर दी कि उनके परिवरा ने बेगारी करने से इंकार कर दिय़ा था, जिसके कारण उनके घर में घुस कर हमला किया गया, जिसमें विवेक कुमार पासवान, राम प्रसाद पासवान और शालिनी पासवान, घायल हो गये थे।
जिसमें श्रीराम पासवान की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं सिंघिया थाना प्रभारी श्याम कुमार मेहता के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। लेकिन पुलिस आरोपियो की तलाश कर रही है। हैरानी की बात है कि बिहार में दलितों से आज भी बेगारी करने की उम्मीद की जाती है, और इंकार करने पर तुगलकी सजा दी जाती है, फिर कहां है बराबरी और कहां है न्याय।
भीम आर्मी चीफ ने सरकार की मंशा पर उठाये सवाल
4, दलितों से जुड़ा अगला मामला भीम आर्मी चीफ चंद्र शेखर आजाद और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड रोहिणी घावरी को लेकर है, जहां एक तरफ आजाद ने 14 अप्रैल को बाबा साहब अंबेडकर जयंति को लेकर होने वाले दलितो के प्रोग्राम में सरकार के व्यावहार को लेकर सरकार पर सवाल उठा रहे है… लगातार राज्य के शासन व्यवस्था पर सवाल उठा रहे है, तो वहीं रोहिणी घावरी जो अब तक आजाद को बदनाम करने के लिए तरह तरह के वीडियो और ऑडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रही थी।
उन्होंने अब ऐलान कर दिया है कि रोहिणी घावरी का नाम आजाद के साथ न जोड़ा जायें। हैरानी की बात है कि घावरी पिछले 1 साल से लगातार आजाद के खिलाफ जहर उगल रही है, लेकिन मोहतरमा ने जैसे ही सपा का दामन थामा, उनके सुर बदल गए है। अब तक आजाद ने कभी भी घावरी के आरोपो का कोई जवाब नहीं दिया है लेकिन अब ये देखना होगा कि चुनावी मैदान में क्या आजाद घावरी को तीखा जवाब देंगे।
संभंल में दलितों के बारात पर हमला
5, दलितो से जुड़ा अगला मामला उत्तर प्रदेश के संभंल से है, जहां एक दलित की बारात में जातिवादी दबंगो ने न केवल पथराव किया बल्कि बारातियों के साथ बुरी तरह से मारपीट भी की। ये मामला संभल के असमोली थाना क्षेत्र का है। पीड़ितो ने बताया कि शादी के फंकशन के दौरान कुछ महिलाएं डीजे पर नांच रही थी, तभी गांव के ही भूरा, और उसके दो बेटे अरकान और फुरकान और उनका एक साथी तथीर वहां आ गए।
उन्होंने महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें शुरु कर दी। साथ ही विरोध करने पर जातिसूचक गाली-गलौज शुरू कर दी थी, जब लोगो ने इसका विरोध किया तो उन लोगो ने वहां आये मेहमानो के साथ मारपीट की और पथराव शुरु कर दिया। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। फिलहाल चारों आरोपी फरार है, पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्यवाई की जायेगी।



