Madhya Pradesh crime: हाल ही में, मध्य प्रदेश से एक चौंकाने वाली और परेशान करने वाली रिपोर्ट सामने आई है। एक युवक ने पहले एक युवा दलित महिला को प्यार के जाल में फंसाया, महीनों तक उसका यौन शोषण किया, और—यहीं नहीं रुका—बल्कि उस पर अपना धर्म बदलने का दबाव भी डाला।
Also Read: Ambedkar Jayanti 2026: बाबा साहेब के ये 20 विचार बदल देंगे आपकी जिंदगी, आज ही पढ़ें!
दलित युवती को प्यार के जाल में फंसाया
दलितों से जुड़ा अगला मामला मध्य प्रदेश के धार जिले से है, जहां एक मुसलमान युवक ने हिंदू बन पहले दलित युवती को प्यार के जाल में फंसा कर उसका यौन शोषण किया और फिर उसे धर्म परिवर्तन कराने का दवाब बनाने लगा। ये घटना धार जिले से महेश्वर की है, पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी कि आरोपी अब्दुल हादी पठान (Abdul Hadi Pathan) से उसकी मुलाकात करीब दो साल पहले हुई थी, तब आरोपी ने अपना नाम आदित्य ठाकुर बताया था। दोनो के बीच पहले दोस्ती हुई और फिर दोनो का रिश्ता शुरू हो गया था।
10 दिसंबर 2025 को आरोपी ने युवती को धामनोद (Dhamnod) के एक होटल में बुलाया था, जहां उसने शादी का झांसा दिया था और उसका यौन शोषण किया था। वो लगातार पीड़िता का शोषण कर रहा था, लेकिन एक दिन पीड़िता ने आरोपी का आधार कार्ड देख लिया था, जिससे उसे सच का पता चला। जिसके बाद आरोपी उसपर धर्म परिवर्तन करने का दवाब बनाने लगा। यहां तक कि जान से मारने की भी धमकी दी।
पुलिस ने आरोपी की नंगा करके परेड भी निकाली
इतना ही नहीं आरोपी मुस्लिम युवक ने पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उससे कहा, “तो क्या हुआ अगर मैं मुसलमान हूँ? तुम अपना धर्म बदल लो, और मैं तुमसे शादी कर लूँगा।” जब उसने इस बात पर आपत्ति जताई, तो उसने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद, पीड़िता अपने परिवार के साथ पुलिस थाने गई और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को जैसे ही शिकायत मिली पुलिस सकते में आ गई.. पुलिस ने आरोपी को न केवल गिरफ्तार किया बल्कि उसे नंगा करके परेड भी निकाली.. जिसका विडियो भी वायरल हो रहा है। पुलिस का कार्यवाई ने बता दिया कि लव जिहाद करने वालों की अब खैर नहीं।
Dhar : Abdul Hadi posed as “Aditya Thakur” to trap a Hindu girl, rap*d her and then threatened her to convert when exposed…
He was arrested last night, and paraded shirtless by police…
And some Moron Hindus say that “love jihad is a myth, coined by Sanghis”… pic.twitter.com/Qzrh8XTXKP
— Mr Sinha (@Mrsinha) April 11, 2026
इसके अलावा, हम आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब इस तरह का मामला सामने आया है। इससे पहले, उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जहाँ एक मौलवी दलितों को प्रलोभन देकर उनका धर्मांतरण करवा रहा है।



