Samastipur news: हाल ही में बिहार के समस्तीपुर से एक चौंकाने वाली और परेशान करने वाली खबर सामने आई। जब एक दलित परिवार ने बंधुआ मजदूरी करने से मना कर दिया, तो गुस्साए मनुवादी दबंगों ने परिवार के घर में घुसकर उन्हें पीटा। जब पीड़ित परिवार ने विरोध किया, तो उन्हें जातिसूचक गालियां देकर बेइज्जत किया गया।
बंधुआ मजदूरी से किया इनकार तो दबंगों ने कर दी पिटाई
दलितों से ज़बरदस्ती मज़दूरी करवाना सदियों से चला आ रहा है। आज भी, ऊँची जाति के लोग उनकी गरीबी का फ़ायदा उठाकर उन्हें डरा-धमकाकर काम करवाते हैं। अगर वे मना करते हैं, तो उन्हें पीटा जाता है और बेइज़्ज़त किया जाता है। ऐसा ही एक मामला बिहार (Bihar) के समस्तीपुर (Samstipur) से है। जहां एक दलित परिवार ने बंधुआ मजदूरी करने से इंकार क्या कर दिया, जातिवादी दबंगो ने दलित के घर में घुस कर पूरे परिवार के साथ मारपीट की।
ये घटना समस्तीपुर जिले (Samstipur district) के सिंघिया थाना (Singhia police station) क्षेत्र की जहांगीरपुर गांव (Jahangirpur village) की है। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने स्थानीय पुलिस स्टेशन जाकर आरोपी परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। परिवार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके परिवार ने बेगारी करने से इंकार कर दिय़ा था।
और पढ़े: Ambedkar Jayanti 2026: बाबा साहेब के ये 20 विचार बदल देंगे आपकी जिंदगी, आज ही पढ़ें!
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु
जिसके कारण गुस्साए दबंग उनके घर में घुस कर हमला किया गया, जिसमें विवेक कुमार पासवान, राम प्रसाद पासवान और शालिनी पासवान, घायल हो गये थे, जिसमें श्रीराम पासवान की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक सिंघिया थाना प्रभारी श्याम कुमार मेहता के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।
हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। लेकिन पुलिस आरोपियो की तलाश कर रही है। इसके अलावा पुलिस ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सभी आरोपी पुलिस हिरासत में होंगे और उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। हैरानी की बात है कि बिहार में दलितों से आज भी बेगारी करने की उम्मीद की जाती है, और इंकार करने पर तुगलकी सजा दी जाती है, फिर कहां है बराबरी और कहां है न्याय।



