महाराष्ट्र के नांदेड़ में दलितों के साथ बर्बरता, बाबा साहब की जयंति मनाने से नाराज हुए थे जातिवादी

Nanded News, Caste Discrimination with Dalits
Source: Google

Nanded news: बाबासाहेब की जयंती को लगभग एक महीना बीत चुका है; फिर भी, हाल ही में महाराष्ट्र के नांदेड़ से एक घटना सामने आई है। बाबासाहेब जयंती समारोह के दौरान, जातिवादी मानसिकता से प्रेरित कुछ स्थानीय दबंगों ने इलाके में हिंसा भड़का दी, जिसके परिणामस्वरूप कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और एक व्यक्ति की जान चली गई। इस घटना की खबर मिलते ही, भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद ने सरकार और प्रशासन से दलितों के लिए मुआवज़े की मांग की। इसके अलावा, इस घटना का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

Also Read:BNS Section 359: जानें कब और कैसे हो सकता है अपराधों में समझौता? क्या कहती कानूनी शर्तें

महाराष्ट्र के नांदेड़ में दलितों के साथ बर्बरता

मामला महाराष्ट्र (Maharashtra) के नांदेड़ जिले (Nanded District) से चौकाने वाली खबर सामने आयी है, जहां सालों को कोशिश के बाद बाबा साहब आंबेडकर की जयंती (Babasaheb jayanti)  मनाने की परमिशन दी गई थी वो भी 24 अप्रैल को , लेकिन जातिवादी आतंकियों को वो भी नागवार गुजरा, समारोह कर रहे सैकड़ों अंबेडकरवादियों (Ambedkarites) पर जातिवादियों ने हमला कर दिया।

दबंगो ने की बच्चियों के साथ छेड़छाड़

महिलाओं के साथ अभद्रता की गई, नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की गई, घरों में घुसकर तोड़फोड़ और निर्दोष लोगों पर जानलेवा हमला किया गया। जब पीड़ितो ने पुलिस से मदद लेनी चाही तो प्रशासन ने उल्टा पीड़ित पक्ष के लोगों को बड़ी संख्या में गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया है जबकि एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Also Read: हारे हुए केस में बाबासाहेब का मास्टरस्ट्रोक, जब ब्रिटिश जज के पैरों तले ज़मीन खिसक गई!

दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग

ये घटना नांदेड़ जिले के धर्माबाद तहसील (Dharmabad Tehsil) के मौजे माष्टी गांव ( Mouje Mashti village) में घटित हुई थी, जिसकी पिक्चर औऱ वीडियो भी वायरल हो रही है, लेकिन बावजूद इसके प्रशासन ने जो रवैया दलितो के प्रति अपनाया है वो राज्य में लचर कानून व्यवस्था का जीवंत उदाहरण है। इस मुद्दे पर अब भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद (Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad) ने रोष व्यक्त करते हुए प्रशासन से दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर दलितो को न्याय और उचित मुआवजा देने की मांग की है।

जेल भरो आंदोलन करने की चेतावनी

अगर ऐसा नहीं होता है तो भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (ASP) (कांशीराम) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कांबले (Ashok Kamble) ने प्रदेशव्यापी ‘जेल भरो’ आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है। ऐसे में देखना ये होगा कि आजाद के इस मामले में पड़ने के बाद प्रशासन का क्या रूख होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *