Itwa news: हाल ही में उत्तर प्रदेश के एटा (Etah) से एक दिल दहला देने वाली रिपोर्ट सामने आई है। उसी गाँव के एक युवक ने पानी भरने आई एक दलित किशोरी का अपहरण कर लिया; जब लड़की ने इसका विरोध किया, तो युवक ने उस पर जातिसूचक गालियाँ बरसाकर उसे अपमानित किया। इसके बाद, उसने लड़की के साथ बलात्कार किया और फिर उसे उसके घर के बाहर फेंक दिया।
Also Read: Lucknow news: महोबा दलित छात्रा केस पर गरजे अजय राय, बोले पहले पीड़िता को न्याय मिले
पानी लेने गई किशोरी से दुष्कर्म
हाल ही में लखनऊ से एक खबर सामने आई थी। जहाँ एक नीट की छात्र को अगवा करके उसके साथ दुष्कर्म किया था। अभी यह ममला पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि एक और खबर सामने उत्तर प्रदेश के एटा से आई है, जहां पानी लेने गई दलित किशोरी को पहले अगवा किया गया और फिर इसके साथ दुष्कर्म करके उसे गांव के बाहर फेंक कर चले गए। दरअसल, ये मामला एटा (Etah) के मारहरा (Marhara) के एक गांव का है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दी कि उनकी बेटी सार्वजनिक नल से पानी लेने गई थी, इस दौरान नगरिया ताड (Nagariya Tad) का रहने वाला आरोपी लवकेश अपने तीन साथियों के साथ वहां आया और उसने पीड़िता का मुंह दबा कर उसे अगवा किया और फिर सुनसान जगह पर ले जाकर उनका दुष्कर्म किया।
Also Read: Top 5 Dalit news: दलित किशोरी से दुष्कर्म से लेकर बाबा साहब के अपमान तक, 5 बड़ी खबरें
पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू की
इधर परिवार वाले लगातार दलित बच्ची की तलाश कर रहे लेकिन करीब 2.30 घंटे बाद पीड़िता गांव के बाहर बेहोश मिली। पीड़िता ने सारी आपबीती परिवार वालों को बताई। जिसके बाद बच्ची ने इस घटना के बारे में अपने परिवार वालो को बताया। बता दें, इस घटना से गांव वालों ने काफी रोष है, वहीं मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक एसओ मारहरा केके लोधी ने बताया कि इस मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
वहीं अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है जिसके कारण गांव वाले काफी आक्रोशित है और प्रदर्शन को धमकी दे रहे है। अब देखना ये होगा कि क्या पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करेगी या फिर से दलितों को न्याय के लिए आंदोलन का सहारा लेना पड़ेगा। इसके अलवा पुलिस ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे और पीड़िता को न्याय जरुर मिलेगा।



