Chandrashekhar Azad News: हाल ही में चंद्रशेखर आजाद को लेकर एक हैरान और परेशान करने वाली खबर सामने आई है. जहाँ जहां चंद्रशेखर यूपी के बिजनौर में सत्ता परिवर्तन यात्रा शुरू करने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही मनुवादियों का गुस्सा बढ़ने लगा और रैली से पहले ही चंद्रशेखर को हाउस अरेस्ट कर लिया गया और चंद्रशेखर रैली में नहीं पहुंच सके।
और पढ़े: Karnataka में नई सरकार का गठन डी.के. शिवकुमार ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, बने राज्य के 34वें CM
सत्ता परिवर्तन यात्रा से डरी यूपी सरकारी
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को लेकर हालिया मामला सामने आया है, आज 4 जून को आजाद पूरे यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों को कवर करने के लिए बिजनौर से सत्ता परिवर्तन यात्रा शुरू करने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही यूपी सरकार ने अपनी दमनकारी नीति और अपने भीतर का डर दिखाते हुए नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद (Nagina MP Chandrashekhar Azad) को उनके आवास पर ही डिटेन करवा दिया है। बता दें कि इससे पहले भी यात्रा शुरु होने से पहले बिजनौर की सड़के नीले रंग के झंडों से भरी हुई है, और आजाद के साथ सैकड़ों लोग इस यात्रा का हिस्सा बनने वाले थे।
और पढ़े: Top 5 Dalit news: भीम आर्मी, भिंड हत्याकांड और अलीगढ़ हमला, पढ़िए दलित समाज की 5 बड़ी खबरें
आजाद को उनके घर में किया डिटेन
लेकिन इस यात्रा को रोकने के लिए प्रशासन ने कम कोशिश नहीं की, बिजनौर की सड़कों पर लगे यात्रा के पोस्टर हटवा दिए गए लेकिन भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने बिना किसी बहस के दुबारा पोस्टर लगवा दिए। जिसने साबित किया है कि भीम आर्मी शांति से इस यात्रा को पूरा करना चाहती है। वहीं अब आसपा ( और भीम आर्मी (Bhim Army) के कार्यकर्ता आजाद को रिहा करने की मांग कर रहे है, ताकि आजाद सत्ता परिवर्तन यात्रा और जनसंपर्क कार्यक्रम को शुरु कर सकें। आजाद के घर के बाहर सैकड़ो लोगो की भीड़ जमा है, और ये भीड़ सबूत है आजाद पर लोगों के भरोसे का।
साथ ही इस बात की भी मजबूत दावेदारी का कि अगले सीएम तो चंद्र शेखर आजाद ही बनेंगे। यूपी सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ राज्य की जनता को जागरूक करने के लिए शुरु होने वाली यात्रा पर सरकार का ऐसा एक्शन बताता है कि आजाद वर्तमान सीएम योगी आदित्यनाथ को एक कड़ी टक्कर देने वाले है। अब देखना ये होगा कि आजाद की यात्रा कब शुरु होगी, और सरकार का इस डिटेन को लेकर क्या बयान आता है।



