Badaun News: हाल ही में, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बदायूं (Badaun) से एक दिल दहला देने वाली रिपोर्ट सामने आई है। जहाँ चोरी के झूठे आरोप में, एक अलग समुदाय के कुछ युवक एक घर में घुस गए, वहां रहने वाले दलित लोगों को बंधक बना लिया और उनकी बहन के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं आरोपियों ने उन दलित बहनों को जातिसूचक गालियां देकर उन्हें और भी ज़्यादा अपमानित किया।
और पढ़े: Vijaygarh news: नाबालिग दलित युवती से छेड़छाड़, पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
दलित बहनो के साथ मारपीट
दलितों के साथ अत्यचार मारपीट, उनको झूठे आरोपों में फ़साना ये सदियों से चला आ रहा है। आज समाज में इतने बदलाव होने के बावजूद भी दलितों को धोखाधड़ी में फंसा दिया जाता है। जी हाँ, ऐसा ही एक मामला बदायूँ से है जहाँ मुस्लिम समुदाये (Muslim communities) के दो युवको ने झूठे चोरी के आरोप में दलित बहनो के साथ मारपीट की जिसका एक विडियो सोशल मीडिया (Social Media)पर काफी वायरल हो रहा है।
घर में घुसकर दलित बहनों के साथ गालीगलौज
दरअसल, फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र (Faizganj Behta Police Station Area) के एक मोहल्ले में दलित युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके माता-पिता घर पर नहीं थे। इसी दौरान पड़ोसी दूसरे समुदाय के भूरे ने पैसे चोरी करने का झूठा आरोप लगाते हुए कहासुनी शुरू कर दी। जब दलित युवती ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी भूरे शेख अपने बेटों निजामुद्दीन, आरिफ और तस्लीम के साथ उनके घर में घुस आया और गालीगलौज करने लगा और बदसलूकी करने लगा।
पुलिस मामले की जाँच में जुटी
जिसके बाद स्थनीय थाने में जाकर पीड़िता ने इस मामले की शिकायत दर्ज करवाया वही पीड़िता ने बताया कि आरोपी उनके घर में घुस आया जब उसके माता-पिता दोनों ही घर पर नहीं थे, और चोरी का झूठा आरोप लगाने लगे। वही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और आरोपी भूरे और उसके बेटों निजामुद्दीन, आरिफ और तस्लीम के खिलाफ शिकायत दर्ज कर मामले की जाँच में जुट गयी हैं।
इसके अलवा प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही पुलिस ने पीड़ित बहनों को आशवासन दिया कि मामले की जाँच चल रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा और सख्त से सख्त से कार्रवाई की जाएगी।



