327 BNS in Hindi: हमारे देश में बड़ी मात्रा में सामान जहाज़ों, रेल के ज़रिए आता है। हालाँकि, यदि किसी रेलगाड़ी, हवाई जहाज़ या डेक वाले जहाज़ पर जान-बूझकर उसकी 20 टन की क्षमता से ज़्यादा सामान लाद दिया जाता है—यानी उसे ओवरलोड कर दिया जाता है—तो उसके अंदर रखा माल खराब हो जाता है या पूरी तरह से नष्ट हो जाता है। तो ऐसे मामले में BNS की कौन की धारा लगती है और ऐसे मामले में किस तरह की सज़ा होगी? तो आपको बता दें, ऐसा करने पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 327 लागू होती है। तो चलिए आपको इस लेख में बताते हैं कि ऐसा करने पर कितने साल की सजा का प्रावधान है और बीएनएस (BNS) में इसके के बारे में क्या कहा गया है।
Also Read: BNS Section 320: लेनदारों को धोखा देने की नीयत से संपत्ति छिपाना अब पड़ेगा भारी
धारा 327 क्या कहती है? BNS Section 327 in Hindi
जैसा कि आप जानते हैं कि अलग-अलग धाराओं में अलग-अलग अधिनियम और दंड हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बीएनएस (BNS) की धारा 327 क्या कहती है, अगर नहीं तो आइए जानते हैं। भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 327 यह मुख्य रूप से ऐसे व्यक्ति पर लागू होता है। कोई भी व्यक्ति जो जान-बूझकर शरारतपूर्ण कार्य करता है…चाहे वह ट्रेन हो या हवाई जहाज़ और उसकी क्षमता से अधिक माल उसमें लदवा देता है, और उसे यह मालूम है इस तरह नष्ट कर देगा या असुरक्षित कर देगा। जिसके परिणामस्वरूप, अत्यधिक भार के कारण यात्रा के दौरान वह वाहन पलट जाता है, और इस प्रकार सामान को भारी नुकसान पहुँचता है।
Also Read: BNS Section 321: लेनदारों के साथ धोखाधड़ी अब पड़ेगी महंगी, जानिए क्या है नया कानून
BNS section 327 Important points
- किसी ट्रेन, विमान या बड़े जहाज़ को नुकसान पहुँचाना या उसे असुरक्षित बना देना, यह जानते हुए कि ऐसा करने से जान या माल को ख़तरा हो सकता है।
- आपको बता दें, यह धारा पुरानी IPC की धारा 437 और 438 की तरह है, जो परिवहन संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करती है। लेकिन अब इसमें बदलाव करके इसे BNS की धारा 327 के तहत लागू किया है।
BNS section 327 example
मान लीजिए कि कोई खेप ट्रेन या हवाई जहाज़ से आ रही है, लेकिन उसे लोड करने की प्रक्रिया के दौरान, उसकी क्षमता से ज़्यादा लोड कर दिया जाता है। इसके कार, एक धमाका होता है और पूरी समान नष्ट हो जाता है। लेकिन जब इस मामले की जाँच की गई और आरोपी का पता चला, तो BNS 2023 की धारा 327 के तहत उसे गिरफ़्तार कर लिया गया जाता है।
बीएनएस धारा 327 की और सजा
इसके अलावा, BNS की धारा 327 यह तब लागू होती है, जब कोई व्यक्ति जानबूझकर लोडिंग वाले जहाज में उसकी कैपसिट से अधिक सामान लोड करवाता है और उसे यह मालूम है कि ऐसा करने से उसका सामान नष्ट हो सकता है। तो इस सेक्शन के तहत दोषी पाए जाने पर आरोपी को 10 साल तक की सजा और जुर्माना, या दोनों हो सकते हैं। आपको बता दें, यह एक गैर-संज्ञेय (non-cognizable) अपराध है, इसलिए पुलिस को जाँच के लिए मजिस्ट्रेट की अनुमति चाहिए होती है। इस अपराध में जमानत मिलना भी काफी मुश्किल हैं।



