Bareilly news: हाल ही में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. जहाँ एक दसवीं की दलित छात्र शौच करने क्या खेत में चले गयी उसको अकेले पाकर गांव का ही रहने वाला दीपक वहां पहुंच गया और उसके साथ अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी लेकिन दलित लड़की ने हिम्मत दिखाई और वो वाहा से जान बचाकर भाग निकली वही मौके पर मिली सुचना के अनुसार पुलिस ने इस ममाले की शिकायत दर्ज आरोपी के खिलाफ जाँच शुरू कर दी हैं।
और पढ़े: Balrampur: दलित प्रधान के चुनाव से बौखलाए 100 ठाकुरों का तांडव, पूरे परिवार को बेरहमी से पीटा
दलित छात्र के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश
दलित महिलाओं के लिए नरकीय बनते जा रहे राज्य उत्तर प्रदेश जहाँ से रोज दलितों के साथ अत्यचार से जुड़ी कोई न कोई ख़बर सामने आती है ऐसी ही एक खबर फिर सामने आई है जहां सुबह शौच के लिए पास खेत में गई एक दलित नाबालिग छात्र के साथ गाँव के ही एक युवक ने अश्लील हरकत करने की कोशिश की, लेकिन इससे पहले कि वो आगे कुछ कर पाता, दलित बच्ची ने हिम्मत दिखाई और वहां से भाग निकली। दरअसल, यह घटना बरेली (Bareilly) के क्योलडिया (kyoladiya) का है।
और पढ़े: Madhya Pradesh: भिंड में पेशाब कांड को लेकर हंगामा, लोगों ने SP कार्यालय का किया घेराव
पुलिस थाने में मामले की शिकायत दर्ज
वही जब पीड़िता अपने घर पहुची तो उसने अपने माता-पिता को इस घटना के बारे में सब बताया जिसके बाद पीड़िता के पिता ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बेटी जो कि दसवीं की छात्रा है, वो सुबह सुबह शौच के लिए गन्ने के खेतों में गई थी, लेकिन तभी उसे अकेला पाकर गांव का ही रहने वाला दीपक वहां पहुंच गया, उसने पीड़िता को दबोच कर अश्लील हरकत शुरू कर दी, लेकिन छात्रा ने किसी तरह से हिम्मत दिखाई और वहां से भाग निकली और घर पहुंच सारी घटना के बारे में अपने परिवार को बताया।
महिला सुरक्षा पर सवाल
आपको बता दें, पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। हैरानी की बात है कि हर घर शौचालय का नारा देने वाली सरकार के शासन में आज भी दलित महिलाओं को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है, जो उनके साथ आपराधिक अनहोनी होने की बड़ी वजह बन रहा है। इसके अलवा इस घटना ने एक बार फिर बीजेपी सरकार पर सवाल उठा दिए हैं आखिर देश में महिलाये खुद को कब सुरक्षित समझेगी।



