Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई से बीते दिन चौकाने वाला मामला सामने आया है. जहाँ एक दलित छात्रा को स्कूल के बहार से 4 बदमाश उठा ले गए . फिर जबरन धर्मांतरण करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दलित लड़की को दबंगों के चंगुल से छुड़ाया और आरोपियों की जाँच में जुट गयी हैं।
और पढ़े: UP: प्रतापगढ़ में दलित युवक से मारपीट और लूटपाट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
स्कूल के बाहर से किडनैप हुई दलित छात्रा
एक तरफ तो सरकार लव जिहाद के खिलाफ कड़े कानून बना कर जिहादी आरोपियो के खिलाफ मोर्चा खोलने की बात करती है वहीं दूसरी तरह दिनदहाड़े दलित समाज की लड़कियों को बरगला कर, या फिर जबरन इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। दरअसल, यह मामला हरदोई (Hardoi) कोतवाली देहात थाना (Rural Police Station) क्षेत्र का है।
जहां 14 साल की दलित किशोरी जो 10वीं कक्षा की छात्रा अपने स्कूल ही पहुची थी, कि तभी 4 अपहरणकर्ताओं हमजा, हुसैन, आकाश और बादल ने धोखे से उसे बुलाया और दिनदहाड़े उसके स्कूल के बाहर से अगवा कर मौके से भाग निकले। इतने में ये सब वही खड़ी दूसरी छात्रा ने देख लिया और तुरंत स्कूल प्रशंसन को खबर दी।
धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर
चारो आरोपी एक्सयूवी कार से आये थे। पुलिस के मुताबिक चारो आरोपी पीड़िता के मोहल्ले में ही रहते है, और हमजा और हुसैन अक्सर छात्रा को परेशान करते थे, वो हमेशा पीड़िता को हिंदू धर्म खराब है और इस्लाम अच्छा कह कर धर्म परिवर्तन करने का दवाब देते थे।
और पढ़े: Bihar: बोचहां में दलित बेटी से हैवानियत, अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म
परिवार को जान से मारने की धमकी
उन लोगो ने पीड़िता को कई बार धमकी भी दी कि अगर वो धर्म नहीं बदलेगी तो उसके परिवार को जान से मार देंगे। लेकिन जब छात्रा ने कोई जवाब नहीं दिया तो उसका अपहरण कर लिया गया। हालांकि स्कूल प्रशासन और परिवार वालों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए सीसीटीवी के आधार पर छात्रा को स्कूल से कुछ ही दूरी पर एक फार्महाउस से सही सलामत बरामद कर लिया है, लेकिन चारो आरोपी भागने में सफल हो गए।
इसके अलवा मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक सीओ (CO) सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि फिलहाल पीड़िता दलित छात्रा काफी सदमे में है, वहीं फरार आरोपियों की तलाश जारी है, जो जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।



