Meerut news: हाल ही में उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक चौंकाने वाली और परेशान करने वाली घटना सामने आई। एक हिंदू संगठन के सदस्यों ने दलित लेदर व्यापारियों पर हमला किया, उनके सामान को नुकसान पहुंचाया और वहां काम करने वाली महिलाओं के साथ बुरा बर्ताव भी किया।
और पढ़े:Kanpur news: दुष्कर्म से आहत दलित युवती का खुदकुशी का प्रयास, आरोपी ने शादी के बहाने बनाए थे संबंध
गोकशी आरोप में दलित व्यापारियों पर हमला
मेरठ में कई बार दलितों पर हमले, महिलाओं के साथ बदसलूकी और गोहत्या से जुड़े झगड़ों की खबरें सामने आई हैं। कुछ रिपोर्टों में आरोप लगाया गया है कि हिंदू संगठनों (Hindu organizations) या गोरक्षक ग्रुप (cow protection group) से जुड़े लोग इन घटनाओं में शामिल थे। ऐसा ही एक फिर सामने आई उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ जिले (Meerut district) से सामने आई है जहां दलित चमड़ा व्यापारियों पर गोकशी का आरोप लगाकर उन्हें बुरी तरह से मारा गया, उनके दुकानों को तोड़ा गया और उनकी महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
दरअसल, ये घटना मेरठ के कंकरखेड़ा थाना (Kankarkheda Police Station) क्षेत्र के शोभापुर गांव (Shobhapur village) का है। चमड़ा का व्यापार करने वाले कुछ दलित समुदाय के लोगो ने हिंदू संगठन के कुछ लोगो पर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई।
महिलाओं के साथ बदसलूकी करने की कोशिश
जिसके अनुसार 28 नवंबर की रात को जब वो लोग ‘एवीपी चीनू लेदर’ नाम की टेनरी में सफाई और रंगाई का काम कर रहे थे, तब कई हिंदू संगठनों के लोग टेनरी घुस गए, और उन पर कथित तौर पर गोकशी का आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट शुरु कर दी। जो माल तैयार हो चुका था, उसे भी नुकसान पहुंचाया और वहां उनके साथ काम कर रही महिलाओं के साथ बदसलूकी करने की कोशिश की।
हालांकि जब ये घटना घटित हो रही थी तो दलित समाज ने पुलिस को जानकारी दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाई ही नहीं की, जिससे थकहार कर 2 दिसंबर को उन लोगो ने एसएसपी (ASP) के ऑफिस में शिकायत दी है। बताते चले कि ये टेनरी 1956 से ही यहां चल रही है, जिसे सरकार द्वारा मान्यता दी गई थी, यहां अलग अलग जगहों से कच्चा चमड़ा आता है, लेकिन अभी जानबूझ कर उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। हालांकि अभी तक एसएसपी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।



