मजहब की दीवार ने ली जान! दलित युवक की हत्या से सनसनी, ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप।

Loni Honor Killing, Dalit men murder
Source: Google

Ghaziabad Honor Killing: हाल ही में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाली रिपोर्ट सामने आई है। मुस्लिम समुदाय की एक युवती ने दलित जाति के एक युवक से शादी कर ली—एक ऐसा कदम जो उसके परिवार वालों को बिल्कुल भी मंज़ूर नहीं था। उन्होंने उस युवक को किसी बहाने से एक जगह बुलाया और उस पर हमला कर दिया; जब इससे भी उनकी नफ़रत शांत नहीं हुई, तो आरोपियों ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी, और उसके बाद उसके शव को एक खेत में फेंक दिया।

Also Read: Top 5 Dalit news: आज़ाद का सुपर कॉन्फिडेंस बोले आज जो कोस रहे हैं कल वही सैल्यूट करेंगे!

दलित के साथ ऑनर किलिंग

आज के समय में, हर किसी को अपना जीवनसाथी चुनने और अपनी मर्ज़ी से शादी करने का अधिकार है; हालाँकि, कुछ समुदायों में ऐसा करना अब भी पाप माना जाता है, और यदि कोई अपनी पसंद से शादी करता है, तो उसकी हत्या कर दी जाती है। ऐसा ही कुछ उत्तर  प्रदेश के गाजियाबाद में हुआ है, जहां एक दलित युवक को मुस्लिम लड़की से प्रेम विवाह करने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी है। दरअसल, ये घटना गाजियाबाद के लोनी इलाके ही है, मृतक नीतिन जयंत पेशे से प्रोफेसर था, और पिछले साल 28 मई 2025 को एक दूसरे समुदाय की लड़की मुस्कान से आर्य समाज मंदिर (Arya Samaj Temple) में शादी की थी।

लेकिन इस शादी से नाराज मुस्कान के घर वाले  अक्सर नीतिन को जान से मारने की धमकी देते थे। इस बीच मुस्कान गर्भवति हो गई.. सबको लगा कि सब ठीक हो जायेगा, लेकिन कुछ दिनों पहले मुस्कान औऱ नीतिन की बहस हो गई थी और मुस्कान अपने माय़के चली गई थी.. लेकिन कुछ दिनों बाद ही मुस्कान के पिता मेहरुद्दीन और चाचा आसिफ अली ने दोनो के बीच का विवाद सुलझाने के नाम पर नीतिन को रेलवे फाटक के पास बुलाया था।

Also Read: राशन लेने गई महिला से बर्बरता, जातिसूचक गालियां और धमकी से मचा हड़कंप – Aligarh crime news

बेरहमी से नीतिन का गला दबा कर हत्या

उन्हें डर था कि कहीं कोई अनहोनी न हो, इसलिए नीतिन के साथ उसका भाई अमित और ताई भी गए थे, लेकिन पहले से ही घात लगा कर बैठे मुस्कान के पिता के गुंडो ने तीनो को पकड़ लिया और बेरहमी से नीतिन का गला दबा कर हत्या करके शव को खेतों में फेंक दिया। हालांकि पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है.. जबकि आरोपी अभी फरार है। वहीं पीड़ित परिवार ने सीएम योगी आदित्यनाथ से न्याय की मांग की है साथ नीतिन के बच्चें को भी उन्हें देने की अपील की है। अब देखना ये होगा कि सरकार का इस मामले में क्या फैसला होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *