Top 5 Dalit news: अगर आपसे ये पूछा जाये कि वाकई में कानून व्यवस्था किसके लिए काम कर रही है..किसके लिए न्याय कर रहा है, तो मौजूदा हालातों को देखकर आसानी से अंदाजा लगाया ही जा सकता है। जहां एक तरफ सवर्ण खुलेआम सरकार और दलितों के खिलाफ हूल जलूल बोलते रहे, लेकिन पुलिस वहीं खड़ी नजारा देखती रहती है..क्योंकि इन्हें पकड़ने से वोट बैंक जो खराब हो जायेगा.. लेकिन दलित आवाज उठाये तो वो सीधे देशद्रोह हो जाता है। तो चलिए आपको इस लेख में पिछले 24 घंटे में दलितों के साथ होने वाली घटनाओं के बारे में जानेंगे, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है।
मुरैना में दलित युवक को मुर्गा बना कर की अश्लील हरकत
1, दलितों से जुड़ा पहला मामला मध्य प्रदेश के मुरैना से है, जहां पैसे की लेन देन को लेकर दबंगो ने पहले तो एक दलित युवक को जबरन मुर्गा बनाया और फिर उसे अश्लील हरकतें करने को मजबूर किया। ये घटना मुरैना के अंबाह थाना क्षेत्र के रेतपुरा का है। दलित युवक के साथ हुई इस बर्बरता के 2 वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे है, जिसमें एक में पीड़ित को मुर्गा बना कर पीटा जा रहा है, और उसे उसके ही हाथों से उसके पीछे मारने को कहा जा रहा है, वहीं दूसरे वीडियो में आरोपियों ने जबरन पीड़ित को उसके प्राइवेट पार्ट्स से छेड़छाड़ कराया गया।
इन वीडियो के वायरल होने के बाद से ही पीड़ित परिवार गायब है, वहीं इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी धर्मेंद्र तोमर को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़ित की तलाश जारी है, वहीं एसडीओपी रवि भदौरिया ने बताया कि पीड़ित ने आरोपी से कर्ज में कुछ पैसे लिए थे, लेकिन वो चुका नहीं पाया, जिसके कारण आरोपी ने उसे घर बुलाया था, जहां उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित के साथ ऐसी बर्बरता की। पुलिस ने बताया कि आरोपी के नाम पर पहले भी कई मामले दर्ज है और वो आदतन अपराधी है। पीड़ित के सामने आने के बाद पूरा मामला साफ हो जायेगा..फिलहाल आरोपी पुलिस की हिरासत में है।
तमिलनाडु में फिर से ऑनर किलिंग
2, दलितों से जुड़ा अगला मामला तमिलनाडु के तिरुनेलवेली से है, जहां एक दलित युवक से प्यार के कारण हॉनर किलिंग का मामला सामने आया है। दरअसल तिरुनेलवेली में रहने वाली सेकेंड ईयर की छात्रा शिवमति , जो कि सवर्ण समाज से आती है, उसकी खुदकुशी की खबर आई थी, लेकिन वहीं उसका मंगेतर, जो कि दलित समाज से आता है उसने शिवमणि के परिवार पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि वो और शिवमणि लंबे समय से रिश्ते में थे, और 6 फरवरी को गुपचुप शादी करने वाले थे, लेकिन अचानक शिवमणि ने आत्महत्या कैसे कर ली.. उसने शक जताया है कि शादी की खबर शिवमणि के परिवार को लग गई थी।
और उन लोगो ने ही शिवमणि को मारा है। वहीं शिवमणि के मामा ने भी धमकी दी थी कि दोनो ने शादी के बारे में सोचा भी तो वो उन्हें जान से मार देंगे। शिवमणि के मंगेतर के आरोप के बाद ये मामला खुदकुशी के बजाये ऑनर किलिंग का बनता नजर आ रहा है। मामले की संवेदना को देखते हुए अब इस मामले की जांच एसीपी के हाथों में सौंप दी गई है, वहीं पुलिस भी शिवमणि के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है, ताकि शिवमणि की मौत का असली कारण सामने आ सकें। फिलहाल पुलिस शिवमणि से जुड़े लोगो से पूछताछ कर रही है, साथ ही आत्महत्या या फिर हत्या, ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है।
मुरादाबाद में सार्वजनिक पार्क पर सवर्णों ने किया कब्जा
3, दलितों से जुड़ा अगला मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का है… यूपी में दलितो की स्थिति कितनी बदतर होती जा रही है, उसका ताजा उदाहरण मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के मानसरोवर कालोनी में देखने को मिला.. जहां एक सार्वजनिक पार्क में दलित समाज के लोग क्या जाकर बैठ गए, कुछ मनुवादियों को बिल्कुल नागावार गुजरा.. उस पार्क पर उंची जाति वालों ने केवल कब्जा कर रखा है बल्कि दलित समाज का महिलायें वहां जाकर बैठ गए इसलिए उनके साथ मारपीट की गई, बल्कि उन्हें गालियां भी दी गई।
दरअसल मानसरोवर कालोनी के बगल में बौद्ध विहार मौहल्ला है, जहां ज्यादातर अनुसूचित जाति के लोग ही रहते है, इन दोनो कालोनियों के बीच में शिव मंदिर के पास मौजूद है देवकीनंदन पार्क.. जहां दोनो कालोंनियों से लोग आते थे, लेकिन कुछ समय पहले इस पार्क को मानसपोवर योजना का हिस्सा बता कर दलित समाज के लोगो के आने पर रोक लगाते हुए ताला जड़ दिया गया.. बावजूद इसके 30 जनवरी को सोनी जाटव नाम की महिला इस पार्क में गई थी।
जिन्हे देखने के बाद सिद्धार्थ चौहान नाम के शख्स ने उनके साथ मारपीट की और जातिसूचक गालियां भी दी, जब पीड़िता ने इसकी शिकायत दर्ज करानी चाही तो बीजेपी की नेता रेखा मदान ने मामले को रफा दफा कराने के जबरन कुछ कागजो पर साइन कराये, और अगले दिन कुछ लोगो के साथ पीड़िता के घर पहुंच कर भी धमकी दी। पीड़िता ने मांग की है कि सार्वजनिक पार्क को जातिवाद का अड्डा न बनने दिया जाये.. केवल सत्ताधारी लोगो के संरक्षण के कारण आरोपियों के हौसले इतने बुलंद हो गए है। उन्होंने एसएसपी सतपाल अंतिल को अर्जी देकर याचिका की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाई होनी चाहिए। हालांकि अभी तक उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में दलित छात्रों पर हमला
4, दलितों से जुड़ा अगला मामला यूपी के इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जुड़ा है, जहां यूजीसी मुद्दे पर शांतिपूर्ण तरीके से चर्चा कर रहे एससी एसटी वर्ग के छात्रों पर अचानक एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया.. और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने के बजाय दलित छात्रों को ही गिरफ्तार कर लिया.. पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वहीं इस आंदोलन का हिस्सा रही एक छात्रा ने पुलिस की बर्बरता को लेकर उन्हें जमकर लताड़ा है, वो जब ब्राह्मणवाद को लेकर सवाल करती है तो उसे हाथ पकड़ कर जबरन अंदर जाने को कहा जाता है।
पीड़ित छात्रा ने सीधे तौर पर कहा कि जो शांतिपूर्वक चर्चा कर रहे छात्रों पर हमला कर रहा है उनके खिलाफ पुलिस क्यों कोई कार्यवाई नहीं कर रही है, जिनका कोई अपराध नहीं है उन्हें क्यो गिरफ्तार कर रही है.. वहीं भीम आर्मी चीफ ने भी ऐलान कर दिया है कि यूजीसी के नए नियमों में कुछ भी सवर्णों के खिलाफ नहीं है,. लेकिन जानबूझ कर दलितों को दबाने के लिए इतना हंगामा किया गया, लेकिन बहुजन समाज भी झुकने वाला नहीं है।
11 जनवरी को अब दिल्ली में यूजीसी की नई गाइडलाइंस को लेकर आंदोलन किया जायेगा। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगो को इस आंदोलन में शामिल होने को कहा है। बताते चले कि सुप्रीम कोर्ट के स्टे लगाने के बाद से बहुजन समाज देश भऱ में बड़े स्तर पर इसे फिर से लाने की मांग कर रहे है। अब देखना ये होगा कि इन मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का क्या फैसला आता है।
नूंह में दलित छात्र के साथ मारपीट
5, दलितों से जुड़ा अगला मामला हरियाणा के नूंह से है, जहां एक 16 साल के दलित नाबालिक छात्र को बीच रास्ते में इतनी बुरी तरह से पीटा गया कि उसने डर से स्कूल जाना ही बंद कर दिया। ये घटना नूंह जिले के सदर थाना क्षेत्र की है, पीड़ित दलित छात्र मां रज्जो बी ने पुलिस को तहरीर दी कि 30 जनवरी को जब उनका बेटा सुमित अपने दोस्त के साथ जयसिंहपुर गांव से घर वापिस आ रहा था, तभी रास्ते में एक्सप्रेसवे पुल के पास कुछ लोगो ने उसका रास्ता रोका और उसे गालियां देते हुए पीटने लगे। सुमीत को लात घूसो से बुरी तरह से पीटा गया, उसे जातिसूचक गालियां दी गई और जान से मारने की धमकी दी गई।
सुमित के साथ ऐसी बर्बरता हुई उसकी जानकारी उसके परिवार को सोशल मीडिया से पता चली जब इस घटना का वीडियो उन्हें मिला.. वो लोग तो इस घटना को मामूली झड़प समझ रहे थे, लेकिन असल में किसी पुरानी रंजिश के चलते सुमित को इतनी बुरी तरह से पीटा गया है.. इस घटना के कारण सुमित काफी सदमें में है और डर से उसने स्कूल जाना बंद कर दिया है। वहीं थाना प्रभारी ने इस मामले की जांच शुरु कर दी है, और आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है। फिलहाल आरोपी फरार है।



