Agra News: हाल ही में उत्तर प्रदेश के आगरा से खबर आई कि दलितों को अभी भी मंदिर में जाने की इजाज़त नहीं है। जिसके चलते कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इसके खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वे आज सड़कों पर उतर आए, थाली और झांझ बजाते हुए, ज़िला प्रशासन से ताला खोलने और 12 फ़ीट चौड़ा रास्ता बनाने की मांग की।
जिला प्रशासन से ताला खोलने की मांग
पिछले कुछ समय से कांग्रेस पार्टी दलितों की भलाई के लिए काम कर रही है। कभी राहुल गांधी (Rahul Gandhi) खुद दलितों की मदद के लिए उनके घरों में जाते हैं, तो कभी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मोर्चा संभालते हुए दिखते हैं। जी हाँ, ऐसा ही कुछ एक बार फिर देखने को मिला है। दरअसल, आगरा में खंदारी चौराहे के पास धोबी समुदाय के बगीचे में मंदिर की जगह को लेकर विवाद बढ़ाते जा रहा है।जिसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता मंदिर के गेट पर ताला लगाने के विरोध में सड़कों पर उतर आई है और 12 फ़ीट चौड़े रास्ता देने की मांग कर रहीं हैं।
Also Read: Jignesh Mevani Statement: केवल अन्याय के विरुद्ध नहीं, रोटी-कपड़ा-मकान और हक की लड़ाई भी है जरूरी
थाली और ढोल बजाकर किया प्रदर्शन
दरअसल, आस-पास रहने वाले लोगों ने बताया कि पिछले एक महीने से मंदिर का गेट बंद है, जिसके कारण भक्त पूजा नहीं कर पा रहे हैं और मंदिर भी नहीं जा पा रहे हैं। वही जब इस मामले के बारे में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित सिंह को पता चला तो उन्होंने बिना वक़्त गवाए तुरंत मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ इलाके में प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं उन्होंने थाली और ढोल बजाते हुए ये भी कहा हम मंदिर का ये ताला खुलवा कर ही रहेंगे।
भू-माफिया ने मंदिर पर अवैध कब्जा किया
वही मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक अमित सिंह ने बताया यह मंदिर करीब 300 साल पुराना है, जिस पर लोकेश गुप्ता नाम के भू-माफिया ने अवैध कब्ज़ा किया हुआ है और कोर्ट में झूठी’ जानकरी देते हुए जमीन का फैसला अपने पक्ष में करवा लिया जबकि mandir वाली जमीन अलग है। जिस पर भू-माफिया ने जबरन कब्जा किया हुआ है।



