Top 5 Dalit news: हम इस बात तो झुठला नहीं सकते है कि दलितो को लेकर इसीलिए शिक्षा और सत्ता से दूर रखा जाता रहा है कि अगर वो शिक्षित और सत्ताधारी होंगे तो वो अपने लिए सम्मान मांगेगे नहीं बल्कि छीन कर लेंगे। वो अपना हक मांग लेंगे.. वो न्याय के लिए लड़ेंगे। जो कि मनुवादी मानसिकता के लोगो को जरा भी गंवारा नहीं है। तो चलिए आपको इस लेख में पिछले 24 घंटे में दलितो के साथ होने वाली घटनाओं के बारे में बतायेंगे, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है।
भीम आर्मी चीफ की हुंकार
1, दलितों से जुड़ा पहला मामला भीम आर्मी चीफ चंद्र शेखर आजाद को लेकर है, एक तरफ आजाद को रैलियां न करने की धमकी मिल रही है, उन्हें जान से मारने की चेतावनी दी जा रही है तो वहीं आजाद की रैलियों में जमा होने वाली लाखों की भीड़ ने उनके हौसले और ज्यादा बुलंद कर दिए है। करनी सेना की धमकी के बाद भी आजाद ने 15 मार्च को बाराबंकी में जिस निडरता के साथ महारैली की थी, उसने बता दिया है कि अब दलित इन चंद मुट्ठीभर जातिवादी आतंकियों से डरने वाले नहीं है। अब दलित आंखों से आंखे मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे भी।
इसी कड़ी ने आजाद ने फिर से उन्हें धमकी देने वालों के मुंह पर करारा तमाचा जड़ते हुए ऐलान किया है कि वो अब 29 मार्च को लखीमपुर खीरी में रैली करने जा रहे है, और यूपी में उनकी सातवीं महारैली होगी..उन्होंने मीडिया से लेकर हर उस इंसान को रैली में शामिल होने का निमंत्रण दिया है जो आजाद को नीचा गिराने की कोशिश कर रहे है। आजाद के ऐलान के बाद से ही दलित समाज में एक नया जोश भर गया है तो वहीं आजाद की ये हुंकार बताती है कि 2027 में वो सत्ता में बड़ा हाथ मारने वाले है। वेल उनकी लोकप्रियता देखकर आपको क्या लगता है क्या आजाद कुछ बड़ा करने वाले है आगामी विधानसभा चुनावों में।
बुलंदशहर में दलित बच्ची के साथ लव जिहाद की कोशिश
2, दलितों से जुड़ा अगला मामला उत्तर प्रदेश से बुलंदशहर से है, जहां ऐसा नहीं है कि दलितों का शोषण केवल ठाकुर या उंची जाति के लोग ही कर रहे है, बल्कि दूसरे समुदाय के लोग भी दलितों की मासूम बच्चियों को बहकाने और उनके साथ प्यार के नाम पर जमकर लव जिहाद कर रहे है। ताजा मामला बुलंदशहर के फोटो नरसेना थाना क्षेत्र का है, जहां 16 साल की नाबालिक दलित बच्ची ने पुलिस थाने में तहरीर दी कि एक युवक ने अपनी पहचान छिपा कर उसे प्यार के जाल में फंसाया… शादी के नाम पर उसका शारीरिक शोषण किया लेकिन जब पीड़िता को उसकी पहचान पता चली तो उसने इस बारे में पुलिस को बताने के बजाय लोकलाज के डर से दूरी बना ली थी।
लेकिन आरोपी आदिल यहीं नहीं रूका..उसने अपने एक साथी मेहताब के साथ मिलकर पीड़िता का अपहरण करने की कोशिश की..लेकिन पीड़िता के शोर मचाने पर वो उसे छोड़कर भाग निकले.. पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनो आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था…लेकिन वहीं लव जिहाद की खबर मिलते ही हिंदू संगठन के लोगो ने पुलिस थाने के बाहर जाकर न्याय की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। नरसेना के थाना प्रभारी रामकिशोर गौतम ने बताया कि देर शाम तक दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और जेल भेज दिया गया है साथ ही जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्यवाई होगी।
राजस्थान में जाटव समाज ने बनाये नए नियम
3, दलितों से जुड़ा अगला मामला राजस्थान के करौली जिले से है, जहां जातिगत भेदभाव और हिंसा के त्रस्त होकर जाटव समाज ने अपने लिए कुछ नियमों को निर्धारित कर दिये है, ताकि जाटव समाज पूरे सम्मान के साथ रह सकें। ये खबर करौली जिले के ग्राम पंचायत भूकरावली से है, जहां गांव के सरपंच जाटव समाज के बीच खड़े होकर कुछ नियमों का ऐलान कर रहे है। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है.. इन नियमों के अनुसार जाटव समाज को गरीबी और लाचारी से बचाने के लिए, और कम खर्चे में ही उनके जीवन को आसान बनाने वाले नियमों को बताया गया है।
हालांकि दलित समाज के लोगो का कहना है कि इस तरह के नियम समाज को एक दूसरे से बांटने का काम करते है और इस तरह की पंचायत और उनके खुद के बनाये नियमों को मानने के बजाय बाबा साहब के संविधान को ही फॉलो करना चाहिए। ऐसे में ये बड़ी विंडबना है कि दलित समाज को आखिर क्या करना चाहिए..किसे चुनना चाहिए.. वैसे आपको क्या लगता है क्या इस तरह के पंचायत के नियमों को बनाने से बराबरी मिल पायेगी।
फिजिक्स वाला के टीचर के खिलाफ मामला
4, दलितों से जुड़ा अगला मामला फेमस यूट्यूबर और फिजिक्स वाला के चैनल पर टीचर ऋषि जैन ने सरेआम जातिगत शब्दों का इस्तेमाल करके अनूसूचित जाति का अपमान करने का मामला काफी गरमा गया है। एक तरफ दिल्ली सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के वकीलो ने टीचर के खिलाफ विधिवध कार्रवाई की मांग की है, तो वहीं Free Legal Aid Group of Shoshit (Regd.) की ओर से संबंधित पक्ष को विधिक नोटिस भी प्रेषित किया गया है, वहीं इस मामले में बढ़ते विवाद को देखते हुए फिजिक्स वाला के सीनियर डिसिप्लिनरी कमिटी ने जांच पूरी होने तक टीचर को सस्पेंड करने का फैसला किया है।
बता दें कि ऋषि जैन ने अपने लुक को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा था कि यह बड़ी बात है कि मैं कुछ-कुछ रवि किशन जैसा दिखता हूं, अगर मैं चोर चमार जैसा दिखता तो मुश्किल हो जाती, कम से कम अब आप मुझे देखेंगे..लेकिन एक सार्वजनिक प्लेटफोर्म पर टीचर का इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करना पूरी तरह से असंवैधानिक है। जिसे लेकर कार्यवाई की मांग हो रही है। हालांकि ये पहली बार नही है कि फिजिक्स वाला प्लेटफोर्म पर कोई टीजर जातिगत टिप्पणी कर रहा है इससे पहले भी अगस्त 2023 में भी टीचर मनीष राज जातिगत टिप्पणी की थी। जिसके लिए मनीष राज ने वीडियो जारी कर माफी मांगी थी..अब देखना ये होगा कि ऋषि जैन को लेकर क्या फैसला होता है।
फिरोजाबाद में पॉक्सो कोर्ट ने सुनाया फैसला
5, दलितो से जुड़ा अगला मामला उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से है, जहां एक नाबालिक को अपहरण और फिर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में विशेष पॉक्सो कोर्ट ने ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत हुई जांच के बाद 5 साल बाद न्याय मिला.. जज मुमताज अली ने आरोपी मंगर सिंह को 10 साल की सजा और 30 हजार रूपय का जुर्माना लगाया है। ये घटना 26 जुलाई 2021 की है, जब आरोपी पीड़िता को बहला फुसला कर धोखे से अगवा करके ले गया..और उसे साथ दुष्कर्म किया था।
पीड़िता के पिता ने 28 जुलाई को पुलिस को तहरीर दी थी कि उनकी बेटी का अपहरण करके उसके साथ दुष्कर्म किया गया था, बच्ची उन्हें बेसुध हालात में मिली थी। इलाज के बाद आरोपी की शिनाख्त हुई और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। तब से ये मामला कोर्ट में चल रहा था, जिसे लेकर आखिरकार कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। जिसे लेकर पीड़ित पक्ष ने राहत की सांस ली है।



