328 BNS in Hindi: हम हर दिन चोरी की खबरें सुनते हैं, चाहे वह किसी जहाज से हो या कोई जानबूझकर जहाज को डॉक पर खड़ा कर दे ताकि उसका माल चोरी हो जाए या उसे नुकसान पहुंचाया जा सके। तो कभी सोचा है कि ऐसे मामले में BNS की कौन की धारा लगती है और ऐसे मामले में किस तरह की सज़ा होगी? तो आपको बता दें, ऐसा करने पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 328 लागू होती है। तो चलिए आपको इस लेख में बताते हैं कि ऐसा करने पर कितने साल की सजा का प्रावधान है और बीएनएस (BNS) में इसके के बारे में क्या कहा गया है।
Also Read: BNS Section 320: लेनदारों को धोखा देने की नीयत से संपत्ति छिपाना अब पड़ेगा भारी
धारा 328 क्या कहती है? BNS Section 328 in Hindi
जैसा कि आप जानते हैं कि अलग-अलग धाराओं में अलग-अलग अधिनियम और दंड हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बीएनएस (BNS) की धारा 328 क्या कहती है, अगर नहीं तो आइए जानते हैं। भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 328 यह मुख्य रूप से ऐसे व्यक्ति पर लागू होता है जो चोरी के इरादे जहाज को जमीन के किनारे लगता है ताकि उसमे लोड हुए सामान की चोरी की जा सके।
Also Read: BNS Section 321: लेनदारों के साथ धोखाधड़ी अब पड़ेगी महंगी, जानिए क्या है नया कानून
BNS section 328 Important points
- जहाज़ पर प्रॉपर्टी की चोरी
- प्रॉपर्टी का गलत इस्तेमाल
- चोरी या गलत इस्तेमाल के लिए उकसाना
- जहाज में मौजूद कीमती संपत्ति की चोरी करना या बेईमानी से उसका गबन करना।
BNS section 328 example
मान लीजिए कुछ लोग एक कार्गो शिप के नेविगेशन सिस्टम में तोड़फोड़ करते हैं, या उसको खराब कर देते है। जिससे वह फंस जाता है और मेप नहीं दिखा पता है। ताकि शिप पर रखे इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे कीमती सामान को चुरा पाए। लेकिन जाँच होने पर अपराधी का पता चलता है तो आरोपी पर BNS सेक्शन 328 के तहत कार्यवाही की जाती है।
बीएनएस धारा 328 की और सजा
इसके अलावा, BNS की धारा 328 यह तब लागू होती है, जब कोई व्यक्ति चोरी के इरादे से जानबूझकर जहाज को जमीन किनारे लगता है ताकि सामान चोरी किया जा सके या फिर नष्ट किया जा सके। तो इस सेक्शन के तहत दोषी पाए जाने पर आरोपी को 10 साल तक की सजा और जुर्माना, या दोनों हो सकते हैं। आपको बता दें, यह एक गैर-संज्ञेय (non-cognizable) अपराध है, इसलिए पुलिस को जाँच के लिए मजिस्ट्रेट की अनुमति चाहिए होती है। इस अपराध में जमानत मिलना भी काफी मुश्किल हैं।



