Aligarh crime news: हाल ही में उत्तर प्रदेश के अलीगढ से इंसानियत को शर्मशार करने वाली खबर सामने आई है। जहाँ सरकारी गल्ले की दुकान पर राशन लेने गयी दलित महिला के साथ दुकान के मालिक ने मारपीट की जब महिला ने इस बात कर विरोध किया तो आरोपी ने उसे जातिसूचक गाली देकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे डाली।
राशन लेने आई दलित महिला के साथ मारपीट
सरकार ने दलितों के लिए कई योजनाएँ लागू की हैं, लेकिन यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि उन्हें वास्तव में इन योजनाओं का लाभ मिल भी रहा है या नहीं; आज भी, सरकारी राशन की दुकानों पर बैठे भ्रष्ट दुकानदार उनके हक का राशन हड़पकर उन्हें ठगते हैं, और यदि वे विरोध में अपनी आवाज़ उठाने की हिम्मत करते हैं, तो उन्हें शारीरिक हमले और जान से मारने की धमकियों का सामना करना पड़ता है।
जी हाँ, ऐसा ही एक मामला यूपी के अलीगढ़ से है, जहां दलितों के लिए सरकारी योजनाओ का लाभ पहले ही पूरा मिलना आसान नहीं है ऊपर से जब वो अपने हक के लिए आवाज ऊठाते है तो बदले में मिलती है उन्हें गालियां, मारपीट और जान से मारने की धमकी। दरअसल, अलीगढ़ जनपद के लोधा थाना क्षेत्र (Lodha Police Station Area) के गांव बरौठ छजमल (Baraut Chhajmal) का है, जहां पीड़ित दलित महिला नीतू देवी ने पुलिस को तहरीर दी है कि 25 मार्च की सुबह वो राशन लेने गई थी।
और पढ़े: BNS Section 332: अपराध करने के मकसद से घर में प्रवेश करना अब पड़ेगा भारी, होगी कठोर सजा
पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी
लेकिन उसे पहले तो राशन कम दिया गया, लेकिन जब नीतू ने विरोध किया तो दुकानदार प्रेमचंद काफी नाराज हो गया, उसने पीड़िता को आवाज उठाने के लिए जातिसूचक गालियां दी..उसे कई चांटे मारे.. इतना ही नहीं उसके साथ कई और लोगो ने मिलकर पीड़िता को धमकी दी कि अगर अनाज कम देने की शिकायत उसने कहीं भी की तो वो उसे और उसके पूरे परिवार को राइफल से गोली मार देंगे।
पीड़िता को डर है कि कहीं उनके खिलाफ आवाज उठाने के लिए उसे या उसके परिवार को नुकसान न पहुंचाया जाये,, वहीं पुलिस ने मामले की संगीनता को समझते हुए मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। हैरानी की बात है हमेशा से दलितों से बेगारी कराने की मानसिकता रखने वाले आज भी उनका हक खाने से बाज नहीं आते..ऐसे लोगो के साथ क्या होना चाहिए आप खुद ही बतायें।



