Top 5 Dalit news: आज़ाद का सुपर कॉन्फिडेंस बोले आज जो कोस रहे हैं कल वही सैल्यूट करेंगे!

Chandrasekhar Ravan
Source: Google

Top 5 Dalit news:  ये जाति है कि जाती नहीं है… जाति के नाम पर, धर्म के नाम पर आखिर कब तक मासूमों की बलि चड़ती रहेगी। कहने के लिए तो देश आजाद है, सबको अभिव्यक्ति की आजादी है.. लेकिन क्या वाकई में ऐसा है.. जाति के नाम पर ऑनर किलिंग आज भी जारी है.. लेकिन हैरानी की बात है कि सख्त कानून भी इन जातिवादियों को डरा नहीं पा रहा है..आखिर क्यों पिछले 24 घंटे में दलितों के साथ होने वाली घटनाओं के बारे में जानेंगे, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है।

गाजियाबाद में दलित के साथ ऑनर किलिंग

1, दलितों से जुड़ा पहला मामला उत्तप प्रदेश के गाजियाबाद से है, जहां एक दलित युवक को मुस्लिम लड़की से प्रेम विवाह करने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी है। ये घटना गाजियाबाद के लोनी इलाके ही है, मृतक नीतिन जयंत पेशे से प्रोफेसर था, और पिछले साल 28 मई 2025 को एक दूसरे समुदाय की लड़की मुस्कान से आर्य समाज मंदिर में शादी की थी.. लेकिन इस शादी से नाराज मुस्कान के घर वाल अक्सर नीतिन को जान से मारने की धमकी देते थे.. इस बीच मुस्कान गर्भवति हो गई.. सबको लगा कि सब ठीक हो जायेगा, लेकिन कुछ दिनों पहले मुस्कान औऱ नीतिन की बहस हो गई थी और मुस्कान अपने माय़के चली गई थी।

लेकिन कुछ दिनों बाद ही मुस्कान के पिता मेहरुद्दीन और चाचा आसिफ अली ने दोनो के बीच का विवाद सुलझाने के नाम पर नीतिन को रेलवे फाटक के पास बुलाया था.. उन्हें डर था कि कहीं कोई अनहोनी न हो, इसलिए नीतिन के साथ उसका भाई अमित और ताई भी गए थे, लेकिन पहले से ही घात लगा कर बैठे मुस्कान के पिता के गुंडो ने तीनो को पकड़ लिया और बेरहमी से नीतिन का गला दबा कर हत्या करके शव को खेतों में फेंक दिया। हालांकि पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है.. जबकि आरोपी अभी फरार है। वहीं पीड़ित परिवार ने सीएम योगी आदित्यनाथ से न्याय की मांग की है साथ नीतिन के बच्चें को भी उन्हें देने की अपील की है। अब देखना ये होगा कि सरकार का इस मामले में क्या फैसला होता है।

2027 विधानसभा चुनावों के लिए आजाद की हुंकार

2, दलितों से जुड़ा अगला मामला भीम आर्मी चीफ चंद्र शेखर आजाद को लेकर है, जिन्होंने ऐलान कर दिया है कि अगर 2027 विधानसभा चुनाव में वो सत्ता में आते है तो सबसे पहले दलितों, पिछड़े दबे कुचले लोगो की ही अर्जी सुनी जायेगी.. आजाद ने मंच से ये घोषणा की है कि ये दलितों के वोट की ताकत है कि जो आंखे दिखाते थे वो आज सैल्यूट करते है, एक मौका आजाद समाज पार्टी को यूपी में मिलना चाहिए.. क्योंकि तब जो दलितों को सताए.. उसका नाम संगठन को लिखकर दे देना, उसका विशेष ख्याल आसपा रखेगी” वहीं आजाद ने शहीदे आजम भगत सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि एक 24 का युवा जब देश के लिए बलिदान दे सकता है।

तो अगर आज देश का युवा ठान लें तो वो 2027 में “मुख्यमंत्री” का बोरी बिस्तरा भी बांध सकता है। आजाद इन दिनों लगातार यूपी में बड़े स्तर पर रैलियां कर रहे है, और उन रैलियों में जमा हो रही भीड़ इस बात का सबूत है कि दलित और पिछड़े युवाओ के लिए आजाद उनके फेवरेट नेता बनते जा रहे है, अब इसका फायदा उन्हें होगा या नहीं ये तो 2027 के चुनाव के नतीजे ही बतायेंगे। वैसे आपको क्या लगता है।

स्कूल में पढ़ाने के बजाये बनाया बंधुआ मजदूर

3, दलितों से जुड़ा अगला मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव से है, जहां एक दलित बच्चे के हाथों में किताब की जगह जबरन लकड़ियां पकड़ाई गई, ताकि वो जातिगत दबंगो की बंधुआ मजदूरी करें। ये घटना उन्नाव के गंजमुरादाबाद जिले के रबड़ी गांव  के हीरामन पुरवा स्थित परिषदीय विद्यालय की है, जहां से आई एक सनसनीखेज खबर ने सबकों झकझोर कर रख दिया। दरअसल स्कूल के एक दलित छात्र सचिन को शिक्षक ने पढ़ाने के बजाये बंधुआ मजदूरी कराते हुए हाथों में कुल्हाड़ी और लकड़ियां थमा दीं गई.. जो कि एक शिक्षक ने ही किया था।

इतना ही नहीं जब बच्चे ने इसका विरोध किया तो उसे  जातिसूचक गालियां दी गई और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा गया। दलित छात्र कक्षा 5 का छात्र है, और परिक्षा परिणाम के लिए स्कूल गया था.. लेकिन रिजल्ट देने के बदले उसके लकड़ियां चुनने को कहा गया। ये सिलसला करीब 1 महीने से चल रहा था। इस मारपीट का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिससे स्कूल प्रशासन भी सवालों के घेरे में आ गया है। वहीं पुलिस ने भी अभी तक इस मामले की जांच को लेकर कोई तेजी नहीं दिखाई है.. ऐसे में अब देखना ये होगा कि पुलिस वाकई में कुछ करेगी या केवल आश्वासन ही देगी..और क्या होगा स्कूल प्रशासन का रिएक्शन।

पंजाब में दलित का घर जलाने की कोशिश

4, दलितों से जुड़ा अगला मामला पंजाब के तरनतारण से है, जहां दलित बस्ती में प्रेटोल बम फेंकने के मामले को लेकर जम कर राजनीति शुरु हो गई है.,.इतना ही नहीं शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने सीधे आम आदमी पार्टी पर संगीन आरोप लगाते हुए उन्हें दलित विरोधी मानसिकता वाला बताया है..दरअसल खडूर साहिब विधानसभा के बेईंपुई गांव में दलित बस्ती पर पेट्रोल बम फेंक कर आग लगाने को लेकर गांव के सरपंच बलदेव सिंह गेरा और उनके साधियों को घेरा है।

उन्होंने कहा कि दलित के घर के ऐसी क्रूरता केवल आप की दलित विरोधी मानसिकता की ही देन है। इस दौरान मजीठिया पीड़ित परिवार  से मिले.. जहां से जानकारी मिली की दलित परिवार की बेटी को पहले तंग किया गया था, जिनका उन लोगो ने विरोध किया था.. जिससे नाराज होकर फिर से दलित परिवार को तंग किया जा रहा है, इस मुद्दे पर दलित परिवार को सुरक्षा मिले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो। इस मुद्दे पर शुरु हो चुकी राजनीति के बाद क्या पुलिस नींद से जागेगी.. ये देखने वाली बात होगी।

बाबा साहब की तस्वीर लगाना पड़ा छात्रा को भारी

5, दलितो से जुड़ा अगला मामला उत्तर प्रदेश के लखनऊ से है, जहां फिर से कॉलेज हॉस्टल में दलित छात्रा के साथ बर्बरता की सारी हदें पार की जा रही है। ये खबर लखनऊ यूनिवर्सिटी के बीआई अंबेडकर हॉस्टेल का है। पीड़ित छात्रा ने बताया कि 26 मार्च को उसने केवल अपने वाट्सएप ग्रूप में बाबा साहब की पिक्चर डीपी के रूप में लगा दिया था.. लेकिन इससे हॉस्टल में रहने वाले कुछ जातिवादी मानसिकता वाली छात्राओ को काफी दिक्कत होने लगी। उन लोगो ने दलित छात्रा को घेर कर  उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया और साथ ही उसे जातिसूचक बातें कही गई.. हैरानी की बात है।

कि जब छात्रा ने इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई तो प्रोवोस्ट और डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर भी उससे मिलने तो पहुंछे, लेकिन दलित छात्रा के हक में कोई आवाज नहीं उठाई। जिसके बाद छात्रा ने कॉलेज के प्रॉक्टर से मेल के जरिए शिकायत की है। इस पूरी घटना का एख वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है, वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाई नहीं की गई है.. हैरानी की बात है कि आखिर क्या कॉलेज प्रसाशन दलित छात्रा के साथ किसी बड़े हादसे का इंतजार रहा है। आपको क्या लगता है.. हमें कमेंट करके जरूर बतायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *