Lucknow news: हाल ही में उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां बीआर अंबेडकर हॉस्टल में रहने वाली एक दलित स्टूडेंट ने अपने WhatsApp पर बाबा साहेब की फोटो पोस्ट कर दी, जिससे मनुवादी सोच वाले स्टूडेंट्स नाराज हो गए। उन्होंने दलित स्टूडेंट के साथ बुरा बर्ताव किया, यहां तक कि उसे जातिसूचक गालियां भी दीं। इसके बाद दलित स्टूडेंट ने हाई अधिकारियों से शिकायत की है।
हॉस्टल में दलित छात्रा के साथ बर्बरता
आज भी जब दलित अपनी तरक्की देखते हैं तो मनुवादी सोच वाले लोग रुकावटें खड़ी करते हैं, चाहे वे ऊंचे पद पर काम कर रहे हों या हॉस्टल में पढ़ रहे हों। उत्तर प्रदेश के लखनऊ से है, जहां फिर से कॉलेज हॉस्टल में दलित छात्रा के साथ बर्बरता की सारी हदें पार की जा रही है। दरअसल, ये खबर लखनऊ यूनिवर्सिटी के बीआर अंबेडकर हॉस्टेल (BR Ambedkar Hostel, Lucknow University)का है। पीड़ित छात्रा ने बताया कि 26 मार्च को उसने केवल अपने वाट्सएप ग्रूप में बाबा साहब की पिक्चर डीपी के रूप में लगा दिया था.. लेकिन इससे हॉस्टल में रहने वाले कुछ जातिवादी मानसिकता वाली छात्राओ को काफी दिक्कत होने लगी।
और पढ़े: BNS Section 334: बंद संपत्ति के पात्र को तोड़ना कानूनन अपराध जानिए सजा के प्रावधान
छात्रा को शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया
उन लोगो ने दलित छात्रा को घेर कर उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया और साथ ही उसे जातिसूचक बातें कही गई.. हैरानी की बात है कि जब छात्रा ने इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई तो प्रोवोस्ट और डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर भी उससे मिलने तो पहुंछे, लेकिन दलित छात्रा के हक में कोई आवाज नहीं उठाई। जिसके बाद छात्रा ने कॉलेज के प्रॉक्टर से मेल के जरिए शिकायत की है।
इस पूरी घटना का एख वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है, वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाई नहीं की गई है.. हैरानी की बात है कि आखिर क्या कॉलेज प्रसाशन दलित छात्रा के साथ किसी बड़े हादसे का इंतजार रहा है। आपको क्या लगता है।



