334 BNS in Hindi: आपने यकीनन ऐसी स्थितियों के बारे में सुना होगा—और शायद देखा भी होगा—जहाँ कहीं जाते समय हम अपनी कीमती चीज़ें किसी के भरोसे छोड़ देते हैं, लेकिन वही व्यक्ति बेईमानी करते हुए उन चीज़ों को रखने वाले डिब्बे को खोल लेता है—या उसे तोड़ भी देता है। तो कभी सोचा है कि ऐसे मामले में BNS की कौन की धारा लगती है और ऐसे मामले में किस तरह की सज़ा होगी? तो आपको बता दें, ऐसा करने पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 334 लागू होती है। तो चलिए आपको इस लेख में बताते हैं कि ऐसा करने पर कितने साल की सजा का प्रावधान है और बीएनएस (BNS) में इसके के बारे में क्या कहा गया है।
Also Read: BNS Section 329: जानें क्या है आपराधिक और गृह-अतिक्रमण, और इसके कानूनी प्रावधान
धारा 334 क्या कहती है? BNS Section 334 in Hindi
जैसा कि आप जानते हैं कि अलग-अलग धाराओं में अलग-अलग अधिनियम और दंड हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बीएनएस (BNS) की धारा 334 क्या कहती है, अगर नहीं तो आइए जानते हैं। भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 334 उस व्यक्ति पर लागू होती है जिसे आप ने भरोसे के साथ अपनी कोई चीज सौंपी है और उसे यह जानते हुए उस सामान को खोलने की कोशिश की वो उसका नहीं हैं और खोला दिया है..तो उसे कारावास से दंडित किया जाएगा।
Also Read: घर में घुसकर हमला? जानिए BNS की धारा 333 में क्या है सजा – BNS Section 333
BNS section 334 example
मान लीजिए कि आप कुछ समय के लिए विदेश जा रहे हैं और आपने अपनी कोई चीज़ अपने पड़ोसी को सुरक्षित रखने के लिए सौंपी है; लेकिन, यह जानते हुए भी कि वह चीज़ उसकी नहीं है, वह उसे खोल लेता है—ऐसी स्थिति में, यदि उसे दोषी पाया जाता है… तो BNS की धारा 334 के तहत उसके खिलाफ यह धारा लागू होती है।
बीएनएस धारा 334 की और सजा
इसके अलावा, BNS की धारा 334 यह तब लागू होती है, जब कोई व्यक्ति जानबूझकर आपके सामान को खोलता या तोड़ता है। तो इस सेक्शन के तहत दोषी पाए जाने पर आरोपी को crime करने पर अधिकतम 2 साल की कैद और जुर्माना होता है। आपको बता दें, यह एक गैर-संज्ञेय (non-cognizable) अपराध है, इसलिए पुलिस को जाँच के लिए मजिस्ट्रेट की अनुमति चाहिए होती है। इस अपराध में जमानत मिलना भी काफी मुश्किल हैं। वही पुलिस इस अपराध के लिए बिना वारंट के भी आरोपी को गिरफ्तार कर लेती है।


