Amroha news: मजदूरी के बदले मिली लाठियां दबंगों की दबंगई का वीडियो वायरल, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Dalit Youth Beaten, Amroha latest news
Source: Google

Amroha news: हाल ही में उत्तर प्रदेश से एक दिल दहला देने वाली रिपोर्ट सामने आई है। जब एक युवा दलित व्यक्ति ने अपनी कड़ी मेहनत से कमाए गए पैसे मांगे, तो दबंग जाति के लोगों ने उस पर जातिसूचक गालियां बरसाकर उसे अपमानित किया। इसके अलावा, आरोपियों ने उसे नंगा कर दिया और बेरहमी से पीटा।

और पढ़े: Top 5 Dalit news: हरदोई में दलित महिला का सरेआम अपमान प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के तरह नहीं मिला घर

बकाया मंगाने पर दलित मजदूर की पिटाई

दलितों की मौजूदा दुर्दशा में कोई बदलाव नहीं आया है; उनकी स्थिति आज भी वैसी ही है जैसी अतीत में थी। ठीक पहले की तरह, दलितों को आज भी भेदभाव, शारीरिक हिंसा, अपने अधिकारों से वंचित किए जाने और अपनी जायज़ मज़दूरी से महरूम रखे जाने का सामना करना पड़ रहा है। जी हाँ ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा से है जहां एक दलित मजदूर को अपनी बकाया मजदूरी मांगना काफी भारी पड़ा।

पीड़ित दलित मजदूर को पहले नंगा किया गया और फिर उसे बुरी तरह से पीटा गया। दरअसल, ये घटना हसनपुर (Hasanpur) आदमपुर थाना क्षेत्र (Adampur Police Station Area) के गांव ढवारसी (Dhawarsi) की है। जहाँ पीड़ित सचिन कुमार ने गांव के ही दो युवक नौशाद और समेद्दीन के खिलाफ स्थानीय थाने जाकर तहरीर देते हुए कहा कि सचिन उन दोनों के साथ हैदराबाद (Hyderabad) में काम करता था और करीब डेढ़ लाख रुपए बकाया था।

और पढ़े: Telangana news: खम्मम में फिर उठी दलित इसाइयों के हक की मांग गुड फाइडे के मौके पर फिर से आरक्षण के फैसले पर कोर्ट करें समीक्षा

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विडियो

इस बीच वो अपने गांव आया था। लेकिन पैसे दिए बिना ही वो दोनों फिर से उसे हैदराबाद ले जाने आए थे जिसके बाद सचिन ने बकाया पैसों की मांग की थी। लेकिन इससे नाराज़ दोनों आरोपियों ने पीड़ित के कपड़े फाड़ कर नंगा कर दिया और उसे बुरी तरह से पीटा। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद पुलिस तेजी से हरकत में आ गई है।

वही मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकरी के अनुसार थाना प्रभारी कोमल तोमर ने बताया कि मामले की संगीनता को समझते हुए तुरंत कार्यवाही शुरू और आरोपियों और उसके पिता को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी गई। फिलहाल घायल सचिन की हालत स्थिर है। उसका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *