Amroha news: हाल ही में उत्तर प्रदेश से एक दिल दहला देने वाली रिपोर्ट सामने आई है। जब एक युवा दलित व्यक्ति ने अपनी कड़ी मेहनत से कमाए गए पैसे मांगे, तो दबंग जाति के लोगों ने उस पर जातिसूचक गालियां बरसाकर उसे अपमानित किया। इसके अलावा, आरोपियों ने उसे नंगा कर दिया और बेरहमी से पीटा।
बकाया मंगाने पर दलित मजदूर की पिटाई
दलितों की मौजूदा दुर्दशा में कोई बदलाव नहीं आया है; उनकी स्थिति आज भी वैसी ही है जैसी अतीत में थी। ठीक पहले की तरह, दलितों को आज भी भेदभाव, शारीरिक हिंसा, अपने अधिकारों से वंचित किए जाने और अपनी जायज़ मज़दूरी से महरूम रखे जाने का सामना करना पड़ रहा है। जी हाँ ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा से है जहां एक दलित मजदूर को अपनी बकाया मजदूरी मांगना काफी भारी पड़ा।
पीड़ित दलित मजदूर को पहले नंगा किया गया और फिर उसे बुरी तरह से पीटा गया। दरअसल, ये घटना हसनपुर (Hasanpur) आदमपुर थाना क्षेत्र (Adampur Police Station Area) के गांव ढवारसी (Dhawarsi) की है। जहाँ पीड़ित सचिन कुमार ने गांव के ही दो युवक नौशाद और समेद्दीन के खिलाफ स्थानीय थाने जाकर तहरीर देते हुए कहा कि सचिन उन दोनों के साथ हैदराबाद (Hyderabad) में काम करता था और करीब डेढ़ लाख रुपए बकाया था।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विडियो
इस बीच वो अपने गांव आया था। लेकिन पैसे दिए बिना ही वो दोनों फिर से उसे हैदराबाद ले जाने आए थे जिसके बाद सचिन ने बकाया पैसों की मांग की थी। लेकिन इससे नाराज़ दोनों आरोपियों ने पीड़ित के कपड़े फाड़ कर नंगा कर दिया और उसे बुरी तरह से पीटा। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद पुलिस तेजी से हरकत में आ गई है।
#अमरोहा बना गुंडाराज का गढ़!
कानून का खौफ खत्म, दबंगों का आतंक जारी
मजदूरी मांगना पड़ा भारी, दलित युवक की बेरहमी से पिटाई
बीच गांव कपड़े फाड़कर इंसानियत को किया शर्मसार
वीडियो वायरल, लेकिन सिस्टम फिर भी लाचार!
19 हजार रुपये के लिए युवक पर टूटा कहर
नौशाद और समेद्दीन पर गंभीर… pic.twitter.com/WUkec3uApD
— News1India (@News1IndiaTweet) April 5, 2026
वही मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकरी के अनुसार थाना प्रभारी कोमल तोमर ने बताया कि मामले की संगीनता को समझते हुए तुरंत कार्यवाही शुरू और आरोपियों और उसके पिता को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी गई। फिलहाल घायल सचिन की हालत स्थिर है। उसका इलाज चल रहा है।



