हरिजन शब्द का इस्तेमाल करने पर भड़के दलित संगठन, अभिनेता ने वीडियो जारी कर मांगी माफी

Caste discrimination, Rakesh Bedi
Source: Google

Rakesh Bedi Apology: हाल ही में, बॉलीवुड अभिनेता राकेश बेदी से जुड़ा एक विवादित मामला सामने आया है। दलितों को लेकर उनकी एक टिप्पणी के बाद भारी हंगामा मच गया, जिसके चलते दलित संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए; इसके बाद राकेश बेदी ने इस मामले पर माफ़ी मांग ली।

और पढ़े: Amroha news: मजदूरी के बदले मिली लाठियां दबंगों की दबंगई का वीडियो वायरल, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

हरिजन’ शब्द बोलने पर मचा बवाल

फ़िल्म ‘धुरंधर’ हाल ही में रिलीज़ हुई है। इन दिनों इसकी काफ़ी चर्चा हो रही है—कभी इसके दृश्यों को लेकर, तो कभी इसके किरदारों को लेकर। वही अब सुपर डुपर हिट मूवी धुरंधर (Dhurandhar) फेम राकेश बेदी (Rakesh Bedi) से जुड़े विवाद को लेकर है। वैसे तो राकेश बेदी ने कुछ महीने पहले बाबा साहब आंबेडकर (Babasaheb Ambedkar) की तारीफ करते हुए कहा था कि उन्होंने पिछड़ों और वंचितों के लिए बहुत कुछ किया था लेकिन इस बयान में उन्होंने हरिजन शब्द का इस्तेमाल कर दिया था।

लेकिन राकेश बेदी का ये बयान अब तूल पकड़ चुका है, दलित संगठनों ने एक्टर के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है, तो वहीं अब राकेश बेदी ने एक वीडियो जारी कर अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने तो अच्छे मन से बाबा साहब के कार्यों को तारीफ की थी।

और पढ़े: Top 5 Dalit news: हरदोई में दलित महिला का सरेआम अपमान प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के तरह नहीं मिला घर

भारत में हरिजन शब्द का इस्तेमाल निषेध

लेकिन उन्हें ये नहीं पता था कि भारत में हरिजन शब्द का इस्तेमाल निषेध है। ये जातिसूचक शब्दो में आता है और इसे अपमान की श्रेणी में रखा जाता है। राकेश बेदी और आजाद समाज पार्टी के मुंबई पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जायसवाल (Mumbai Party State President Kailash Jaiswal) ने खुद राकेश बेदी को कॉल करने इनकी गलती बताई और उन्हें माफ़ी मांगने को कहा था। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर विडियो बनकर माफ़ी मांगी।

राकेश बेदी को लेकर एक तरफ कई विवादित बातें की जा रही थी तो वहीं उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांग कर ये साबित कर दिया कि वो वाकई में दलितों और पिछड़ों के मसीहा बाबा साहब का पूरा सम्मान करते है। वैसे राकेश बेदी के इन माफीनामे के बाद क्या होगा दलित समुदाय का रिएक्शन ये देखने वाली बात होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *