Rakesh Bedi Apology: हाल ही में, बॉलीवुड अभिनेता राकेश बेदी से जुड़ा एक विवादित मामला सामने आया है। दलितों को लेकर उनकी एक टिप्पणी के बाद भारी हंगामा मच गया, जिसके चलते दलित संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए; इसके बाद राकेश बेदी ने इस मामले पर माफ़ी मांग ली।
और पढ़े: Amroha news: मजदूरी के बदले मिली लाठियां दबंगों की दबंगई का वीडियो वायरल, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
हरिजन’ शब्द बोलने पर मचा बवाल
फ़िल्म ‘धुरंधर’ हाल ही में रिलीज़ हुई है। इन दिनों इसकी काफ़ी चर्चा हो रही है—कभी इसके दृश्यों को लेकर, तो कभी इसके किरदारों को लेकर। वही अब सुपर डुपर हिट मूवी धुरंधर (Dhurandhar) फेम राकेश बेदी (Rakesh Bedi) से जुड़े विवाद को लेकर है। वैसे तो राकेश बेदी ने कुछ महीने पहले बाबा साहब आंबेडकर (Babasaheb Ambedkar) की तारीफ करते हुए कहा था कि उन्होंने पिछड़ों और वंचितों के लिए बहुत कुछ किया था लेकिन इस बयान में उन्होंने हरिजन शब्द का इस्तेमाल कर दिया था।
लेकिन राकेश बेदी का ये बयान अब तूल पकड़ चुका है, दलित संगठनों ने एक्टर के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है, तो वहीं अब राकेश बेदी ने एक वीडियो जारी कर अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने तो अच्छे मन से बाबा साहब के कार्यों को तारीफ की थी।
भारत में हरिजन शब्द का इस्तेमाल निषेध
लेकिन उन्हें ये नहीं पता था कि भारत में हरिजन शब्द का इस्तेमाल निषेध है। ये जातिसूचक शब्दो में आता है और इसे अपमान की श्रेणी में रखा जाता है। राकेश बेदी और आजाद समाज पार्टी के मुंबई पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जायसवाल (Mumbai Party State President Kailash Jaiswal) ने खुद राकेश बेदी को कॉल करने इनकी गलती बताई और उन्हें माफ़ी मांगने को कहा था। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर विडियो बनकर माफ़ी मांगी।
धुरंधर मूवी समझा क्या यह रियल है लाइफ है…जेल के डर ने सच बुलवा ही दिया, धुरंधर मूवी के एक्टर राकेश बेदी को आखिरकार समझ आ ही गया कि संविधान से बड़ा कोई नहीं होता।
“हरिजन” जैसे अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल कर जो गलती की, उस पर अब सार्वजनिक माफी मांगनी पड़ी, क्योंकि कानून और समाज… pic.twitter.com/6gkyW4Km7p
— Sunil Astay (@SunilAstay) April 5, 2026
राकेश बेदी को लेकर एक तरफ कई विवादित बातें की जा रही थी तो वहीं उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांग कर ये साबित कर दिया कि वो वाकई में दलितों और पिछड़ों के मसीहा बाबा साहब का पूरा सम्मान करते है। वैसे राकेश बेदी के इन माफीनामे के बाद क्या होगा दलित समुदाय का रिएक्शन ये देखने वाली बात होगी।



