Tamil Nadu news: DMK कार्यकर्ताओं के कथित हमले से आहत दलित महिला ने दी जान, इलाके में तनाव इंसाफ की मांग।

Tamil Nadu News, Dalit women Suicide
Source: Google

Tamil Nadu news: हाल ही में, तिरुचिरापल्ली से एक चौंकाने वाली और परेशान करने वाली खबर सामने आई है। जब एक दलित महिला ने DMK के सदस्यों के खिलाफ आवाज़ उठाई, तो गुस्साए पार्टी कार्यकर्ताओं ने न केवल उसके साथ दुर्व्यवहार किया, बल्कि जातिसूचक गालियाँ देकर उसे अपमानित भी किया। जिससे परेशान होकर दलित महिला ने सुसाइड कर लिया।

Also Read: Women Reservation Bill: आरक्षण का नया समीकरण, SC, ST और OBC महिलाओं के लिए अलग कोटे की मांग ने पकड़ा तूल

दलित महिला ने किया सुसाइड

तमिलनाडु (Tamil Nadu) के तिरुचिरापल्ली (Tiruchirappalli) से खबर है, जहां DMK सदस्यों से गिफ्ट मांगना एक दलित महिला को काफी मंहगा पड़ा.. उसे न केवल भारी अपमान सहना पड़ा बल्कि पीड़िता ने आसपास के तानो और बेज्जती से तंग आकर फांसी कर लगा कर आत्महत्या कर ली। ये घटना 13 अप्रैल को तिरुचिरापल्ली (Tiruchirappalli) ज़िले के वलैकाट्टई गांव (Valaikattai Village) में एक दलित महिला सिंधुजा के साथ हुई थी। पीड़िता परिवार ने बताया कि 13 तारीख को DMK कार्यकर्ता अपने उम्मीदवार एस. काथीरावन (S. Kathiravan) के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे और गांव में तोहफे के तौर पर बर्तन बांट रहे थे, लेकिन वो लोग इसमें भी भेदभाव कर रहे थे जिसे लेकर दलित महिला ने सवाल उठाया था।

Also Read: Chitrakoot crime news: गैंगरेप पीड़िता ने की खुदकुशी होली के दिन हुई थी गैंगरेप का शिकार

वो केवल अपनी जानपहचान के लोगो को ही तोहफा दे रहे थे.. लेकिन सवाल उठाने के कारण कार्यकर्ता नाराज हो गए.. उन लोगो ने उसे अश्लील गालियां देते हुए बाल पकड़ कर खींचा, उस पर झाड़ू से हमला किया.. वहीं पीड़िता इस घटना से काफी आहत हुई.. कि उसने अपने घर में खुदकुशी करने की कोशिश की,, किसी तरह से दरवाजा तोड़ कर उसे निकाला गया लेकिन अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

9 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज

इस मामले में 9 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है..जिसमें 6 लोगो को हिरासत में ले लिया गया और बाकियो की तलाश जारी है, इस मुद्दे पर जमकर राजनीति शुरु हो चुकी है PMK नेता डॉ. अंबुमणि रामदास ने डीएमके के 8000 कैम्पेन को तुरंत बैन करने की मांग की है। अब देखना ये होगा कि इस कैंपेन के जरिये कौन सा भ्रष्टाचार सामने आने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *