Samastipur crime news: सिंघिया में दलित मां-बेटी पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर मारपीट महिला की हालत गंभीर

Dalit Mahila beaten up, Samastipur news
Source: Google

Samastipur crime news: हाल ही में, बिहार के समस्तीपुर से एक चौंकाने वाली और परेशान करने वाली रिपोर्ट सामने आई है। वहाँ, एक पुरानी रंजिश के चलते, कुछ स्थानीय दबंगों ने एक दलित महिला और उसकी बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया; और जब हमलावरों का मन इतने से भी नहीं भरा, तो वे मौके से फरार होने से पहले उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे गए। जिसके बाद से परिवार में डर का माहौल बना हुआ है।

Also Read: Dalit Christian Manifesto: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी आर-पार के मूड में दलित ईसाई, मेनीफेस्टो जारी कर सरकार को घेरा!

दलित महिला पर जानलेवा हमला

दलितों पर हमले—विशेष रूप से शारीरिक हमले—अब एक आम बात बन गए हैं। कोई भी व्यक्ति, कहीं भी और किसी भी समय, उनके खिलाफ हिंसा शुरू करने में खुद को पूरी तरह आज़ाद महसूस करता है। कई बार, यह हिंसा इतनी चरम सीमा तक पहुँच जाती है कि इसका परिणाम जान जाने के रूप में सामने आता है। ऐसा ही मामला बिहार (Bihar) के समस्तीपुर (Samastipur) से है, जहां पुरानी रंजिश को निकालने के लिए यादव समाज के कुछ लोगो ने दलित मां बेटी को घर में अकेला पा कर जानलेवा हमला कर दिया।

मौका पा कर घर में घुसे आरोपी

दरअसल यह घटना समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र (Singhia Police Station Area) के परहट गांव (Parhat Village) की है. पीड़ित महिला पचिया देवी और उनकी बेटी पूजा कुमारी को गंभीर हालत में सिंघिया पीएचसी (PHC) में एडमिट कराया गया है, जहां अभी उनका इलाज चल रहा है।

वहीं पीड़िता के पति  राम नारायण पासवान ने बताया कि वो किसी काम से बाहर गये हुए थे, इसी बीच काफी पुरानी रंजिश रखने वाले यादव समाज के कुछ लोगो ने मौका पाकर पहले तो उनके घर में घुसे,, वहां तोड़फोड़ की, औऱ जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसे बुरी तरह से पीटा.. इतना ही नहीं बीच बचाव करने आई उनकी बेटी पूजा को भी दबंगों ने नहीं बख्शा।

Also Read: Top 5 Dalit news: हनुमान बेनीवाल की हुंकार, महिला आरक्षण में दलित और पिछड़ी महिलाओं के साथ हुआ अन्याय।

वही मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में सिंघिया थाना (Singhia Police Station) अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता के मुताबिक पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच शुरु कर दी गई है, वहीं आरोपियों की भी तलाश जारी है। हैरानी की बात है कि कोई दिनदहाड़े दलित परिवार पर हमला कर देता है, लेकिन उन्हें न तो पुलिसा का डर है और न ही प्रशासन का..अब देखना ये होगा कि क्या सरकार कोई सख्त कदम उठायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *