Uttar Pradesh crime: हाल ही में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक 17 साल की दलित किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आने के बाद सनसनी फैल गई है। वही मौके पर मिली सूचना के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जाँच में जुटी है।
दलित नाबालिक से सामूहिक बलात्कार
कहने को NCRB की रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि यूपी में दलित महिलाओ के साथ होने वाले अत्यचार में गिरावट आई है। हालाँकि, हकीकत तो कुछ और ही समझ आ रही है। जी हाँ, उत्तर प्रदेश के ये घटना प्रतापगढ़ जिले (Pratapgarh District) के अंतू पुलिस थाना (Police Station) क्षेत्र के चमनगंज बाजार (Chamanganj Market) के पास के एक गांव की है। पीड़िता को दिलीपपुर (Dilippur) के खमपुर गांव (Khampur Village) के तीन लोगों ने अगवा किया था, जिसके बाद परिजनो ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी.. अगले दिन पीड़िता अपने गांव के बाहर बेहोश मिली थी, पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था, पुलिस ने तुरंत मामले की सख्ती से जांच करते हुए आरोपियों की तलाश शुरु कर दी.. लेकिन पीड़िता ने होश में आने के बाद बताया कि उसकी गुड्डू खान नाम के लड़के से दोस्ती फेसबुक के जरिये हुई थी।
मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार
पीड़िता ने बताया कि सोमवार शाम को गुड्डू ने उसे घुमाने के बहाने से बुलाया था औऱ बाइक से पुलिस थाना क्षेत्र के माहुली मंडी ले गया। लेकिन तभी वहां पर गुड्डू के दो दोस्त सोहेल और इरफान कार से आ गए और जबरन उसे बगीचे में ले गये और उसका सामूहिक बलात्कार किया..जिसके बाद बेहोशी की हालत में गांव के बाहर छोड़ गए। वही पुलिस न इस मामले में तुरंत करवाई करते हुए मुठभेड़ में सोहेल नामक एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसमें उसे गोली लगी।
पुलिस ने गुड्डू को एक मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद एसओ अभिषेक सिंह सिरोही ने दूसरे आरोपी इरफान खान उर्फ खुन्ने को अंतू रेलवे स्टेशन से पकड़ा। वहीं तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। हैरानी की बात है कि इतनी जागरूकता फैलाने के बाद भी बच्चे आखिर ऐसा गलती क्यों कर रहे है, वजह साफ है.. ये जागरूकता असल में सभी जगहों पर पहुंच ही नहीं रही है।



