Lucknow news: इलाज के बहाने दलित छात्रा से दुष्कर्म, डिप्टी सीएम पाठक का एक्शन अस्पताल होगा सील

Dalit Girl rape, Dalit Girl rape Lucknow
Source: Google

Lucknow news: हाल ही में, उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है, जो मानवता को शर्मसार करती है। जहाँ एक डॉक्टर ने एक दलित युवती के साथ बलात्कार किया, जो अपना इलाज करवाने के लिए उसके पास गई थी। वही घटना सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने हॉस्पिटल को सील करने निर्देश दिए है।

और पढ़े: Top 5 Dalit news: कहीं बलात्कार कहीं हत्या, कहीं अपमान दलितों पर अत्याचार की दर्दनाक तस्वीर

इलाज के दौरान दलित लड़की का बलात्कार

कल तक, कानून के रक्षक ही भक्षक बन रहे थे; लेकिन आज तो जीवन देने वाले डॉक्टर भी भक्षक बन रहे हैं। जी हालिया मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से है जहां एक बीमार दलित युवती इलाज कराने जिस अस्पताल गई थी, वहीं डॉक्टर ने उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। दरअसल, ये मामला लखनऊ (Lucknow) के बख्शी (Bakhshi) का तालाब क्षेत्र के एक निजी तेजस अस्पताल (Tejas Hospital) का है। पीड़ित ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा वो इलाज के लिए अस्पताल गई थी, जिसके चलते बीकेटी क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे  लेकिन वहां मौजूद डॉक्टर ने बहाने से उसे ऑपरेशन थिएटर में बुलाया, और नशीली दवा दे कर बेहोश कर दिया।

और पढ़े: कानून के रक्षक बने भक्षक? विदिशा में दलित समाज ने कांस्टेबल पर लगाए गंभीर आरोप

डॉक्टर का लाइसेंस हुआ रद्द

इतना ही नहीं वहां मौजूद महिला सहायक और छात्रा के पिता को बाहर भेज दिया। जिसके बाद आरोपी ने उसका दुष्कर्म किया। वही जब पीड़िता को होश आया तो उसे एहसास हुआ कि उसके साथ रेप हुआ है, जिसके बाद लड़की के पिता ने स्थनीय पुलिस के पास मामले की शिकायत दर्ज करवाई। वही पुलिस को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, उन्होंने बिना देरी के जांच शुरू कर दी, वहीं एक अस्पताल में डॉक्टर द्वारा ऐसी वीभत्स घटना को अंजाम देने की खबर जंगल की आग की तरह फैल गई, जिसके बाद सह स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक (Health Minister Brajesh Pathak) ने सख्त रुख अपनानाते हुए तेजस अस्पताल को अनिश्चितकाल के लिये  सील करने और आरोपी डॉक्टर विजय गिरी का मेडिकल लाइसेंस (Medical License) रद्द करने के निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा, अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट में उन्होंने बताया कि लखनऊ के बख्शी का तालाब (इन्दौराबाग) में स्थित तेजस अस्पताल को सील करने और 12वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ बलात्कार से जुड़े मामले में आरोपी अस्पताल संचालक डॉ. विजय गिरी का मेडिकल लाइसेंस तत्काल निलंबित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बता दें,  पुलिस ने बिना किसी देरी के आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की आगे की जांच जारी है, साथ ही ये भी छानबीन की जा रही है कि आरोपी ने इससे पहले कभी ऐसी हरकतें तो नहीं की थी। अब देखना ये होगा कि इस खुलासे के बाद पुलिस को और क्या क्या सुराग मिलते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *