Haryana news: हाल ही में हरियाणा के हिसार से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ दबंग लोगों ने एक दलित युवक के साथ बर्बरतापूर्ण मारपीट की; साथ ही, जातिसूचक शब्द कहकर उसे अपमानित भी किया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
और पढ़े:नजरबंदी के कुछ ही घंटों बाद सड़क पर उतरे चंद्रशेखर आजाद, बिजनौर से भरी हुंकार
दलित युवक के साथ चोरी के शक में बर्बरता
दलितों के ख़िलाफ़ अपराध हर दिन बढ़ रहे हैं; ऐसा कोई दिन नहीं बीतता जब सोशल मीडिया पर दलितों से जुड़ी कोई चौंकाने वाली या परेशान करने वाली ख़बर सामने न आए। हालिया मामला हरियाणा (Haryana) के हिसार (Hisaar)से है, जहां केवल चोरी का शक होने पर एक दलित युवक को पानी के कुएं में उल्टा लटका दिया गया, ताकि वो डर कर अपना गुनाह मान लें… ये घटना हांसी जिले के सोराखी गांव की है। वहीं इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लेकर पुलिस के पास अब तक कोई शिकायत ही नहीं आई है इसलिए उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की है।
हरियाणा के हांसी के सोरखी गांव में एक दलित युवक को चोरी के संदेह में पकड़कर रस्सियों से बांधकर कुएं में उल्टा लटकाने की घटना सामने आई है। यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। आज भी दलितों को केवल संदेह के आधार पर प्रताड़ित और हिंसा का शिकार बनाया जा रहा है।
यह केवल एक दलित… pic.twitter.com/L1rZhi0pdn
— Deepak Kedar (@deepakkedardk) June 6, 2026
जानकारी के अनुसार पीड़ित पर पानी का पंप चुराकर उसे कबाड़ व्यापारी को बेचने का आरोप लगाया गया था, लेकिन युवक ने जब इंकार कर दिया तो गांव के कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की.. मगर तब भी वो नहीं बता पाया तो उसके पैरो को रस्सी से बांध कर उसे पानी से बारे कूएं में उल्टा लटका दिया गया।
और पढ़े: जंतर-मंतर से उठी आवाज, अभिजीत दीपके की कॉकरोच जनता पार्टी टिप्पणी चर्चा में
पुलिस को नहीं मिली को जानकारी
पीड़ित बच्चा डर के मारे चीखता-चिल्लाता रहा बार बार खुद के बेगुनाह होने की गुहार लगाते हुए निकालने की बात कर रहा है। जिसके बाद पीड़ित को बाहर निकाला गया, और उसके साथ फिर से मारपीट की गई.. हैरानी की बात है कि इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है लेकिन वही मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकरी के अनुसार बास पुलिस स्टेशन के SHO इंस्पेक्टर पवित्र और सोराखी पुलिस पोस्ट के इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रवीण कुमार ने बताया कि न तो उस युवक ने और न ही किसी ग्रामीण ने इस मामले को लेकर पुलिस से संपर्क किया है।
तो पुलिस के बताया अब तक कोई शिकायत नहीं गई है इसलिए वो इसकी छानबीन भी करने के लिए तैयार नहीं है। लेकिन अगर इस मामले में कोई शिकायत मिलती है तो जरुर कार्यवाही करेंगे ऐसे में सवाल ये उठता है कि अगर पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो, डरा हुआ हो तो ऐसी सूरत में पुलिस को कम से कम मामले की छानबीन भी नहीं करनी चाहिए।



