Andhra Pradesh news: हाल ही में आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा का एक मामला काफी चर्चा में है, जिसमें एक दलित युवक ने पुलिस अधिकारी—कृष्णा लंका के सर्कल इंस्पेक्टर पर अपनी मौत के लिए ज़िम्मेदार होने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं पुलिसकर्मी पर पहले से भी एक युवक के लापता होने का आरोप है।
और पढ़े: Dhampur में मजार की दीवार पर चला बुलडोजर, भड़के सांसद चंद्रशेखर आजाद अधिकारियों की लगाई क्लास!
पुलिसकर्मी ने दलित युवक को किया प्रताड़ित
क्या होता है जब जो लोग आपको न्याय दिलाने वाले होते हैं, वही आपको शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगते हैं—और बात इतनी बढ़ जाती है कि आप आत्महत्या करने की कगार पर पहुँच जाते हैं? ऐसा ही एक मामला आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा (Vijayawada) से है, जहां एक पुलिस वाले ने एक दलित युवक को इतना ज्यादा प्रताड़ित किया कि उसने आत्महत्या करने जैसे संगीन कदम उठा लिया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
जिसमें विजयवाड़ा के आंध्र मदिगा आरक्षण पोराटा समिति (Andhra Madiga Reservation Porata Samiti) के अध्यक्ष पेरुपोगु वेंकटेश्वर राव के बेटे पेरुपोगु क्रांति कुमार ने साफ तौर पर कहा कि उनका कसूर केवल इतना है कि वो मदिगा समुदाय (Madiga Community) में पैदा हुए है, इसलिए कृष्णा लंका पुलिस स्टेशन के सर्कल इंस्पेक्टर (सीआई) नागराजू जैसे लोग उन्हें प्रताड़ित करते है।
और पढ़े: UP Crime: संतकबीरनगर में मामूली कहासुनी पर दलित युवक की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या
सुसाइड करने पर युवक को मजबूर किया
उन्होंने ये भी खुलासा किया कि पिछले 3 महीने से सीआई उन्हें निशाना बना रहा था, उनके साथ मारपीट, जातिगत भेदभाव किया जा रहा था। ये वीडियो 21 मई को ही रिकॉर्ड की गई थी, लेकिन वायरल 18 जून को हुई। वहीं वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि मृतक ने कोई जहरीली चीज भी खाई थी। वहीं मृतक की मां विजया लक्ष्मी ने भी सीआई पर आरोप लगाया है कि उनके बेटे को पकड़ कर कस्टडी में इतना प्रताड़ित किया गया कि उसकी मौत हो गई।
बता दें कि मृतक करीब एक महीने तक लापता भी रहा था, वहीं आरोपी नागराजू इस वक्त भी गाडे साई कृष्णा नाम के व्यक्ति के लापता होने के मामले में निलंबित है। एक छोड़िये दो दो लोगों के अचानक लापता होने में नागराजू का शामिल होना साफ इशारा है कि दाल में कुछ काला है। फिलहाल इस मामले में खुद सीएम ने जांच के आदेश दिये है। इतना ही नहीं इस मामले में BNS की धारा 127(4) और 127(6) (अवैध कारावास), 103(1) (हत्या) और 238 (सबूत नष्ट करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब देखना ये होगा कि दलित युवक की मौत को पीछे क्या केवल नागराजू ही था और कई और सच्चाई से पर्दा उठेगा।



