Dhampur में मजार की दीवार पर चला बुलडोजर, भड़के सांसद चंद्रशेखर आजाद अधिकारियों की लगाई क्लास!

Chandrashekhar Azad,
Source: Google

Uttar Pradesh news: हाल ही में उत्तर प्रदेश से बिजनौर से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ पीर बाबा दरगाह के रास्ते पर बनी दीवार को बिना नोटिस के गिरा दिया गया जिसके बाद आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्त्ता ने विवेक सेन ने विरोध किया तो सीओ के बहस हो गयी। ये विवाद इतना बढ़ा कि इस मामले मेंन गीना सांसद आजाद से प्रशासन पर कड़ा प्रहार किया है।

और पढ़े: Muzaffarpur Honor killing: दलित युवक से लव मैरिज करने पर भाई ने घोंटा बहन का गला, मौत के घाट उतारा

बुल्डोजर एक्शन के बाद आजाद का रिएक्शन

वैसे तो यूपी में बुलडोजर एक्शन को काफी सराह जाता है ,लेकिन इस बार सरकार की चाल उनपर भारी पड़ गई है क्योंकि इस बार बुलडोजर का एक्शन हुआ है दलितों के नए मसीहा और नगीना सांसद चंद्र शेखर आजाद के गृह क्षेत्र में। बस फिर क्या था, आजाद ने पहुंच कर आखिरकार कर दिए अधिकारियों से वो सवाल, जो अक्सर बुलडोजर एक्शन के बाद दबा दिए जाते है। सोशल मीडिया पर अजाद का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

बिना नोटिस के नासिर बाबा पीर मजार की दीवार तोड़ी

दरअसल यह मामला उत्तर प्रदेश के धामपुर का है, जहाँ बिना किसी सरकारी नोटिस के ही नासिर बाबा पीर मजार की दीवार पर प्रशासन की तरफ से बुलडोजर चलवा दिया गया, यहां तक की जन प्रतिनिधि ने सीओ औऱ तहसीलदार को फोन किया तो उन लोगो ने फोन काट दिया, जिसके बाद से  भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोग का प्रोटेस्ट कर रहे है और न्याय की मांग लार रहे है। वही घटना के पता लगाने पर आजाद खुद धामपुर पहुंच गए औऱ बता दिया कि एक सांसद की ताकत क्या है। आजाद ने न केवल पीड़ितों की गुहार सुनी, बल्कि सीओ और तहसीलदार की जमकर क्लास भी लगाई। उन्होंने साफ कहा कि अब किसी अफसर की गुंडागर्दी नहीं चलेगी।

और पढ़े: UP crime: मेरठ में दबंगों ने बंद किया दलित बस्ती का रास्ता, विरोध में पीड़ितों ने खुद को आग लगाने का किया प्रयास

जनता के हक़ से खिलवाड़ करने वालो पर कार्यवाही

जनता के हक और सम्मान से खिलवाड़ करने वाले अधिकारियों को हर हाल में जवाबदेह होना ही पड़ेगा। आजाद का ये गुस्सा बता रहा है कि पीड़ितों के साथ अन्याय नहीं होगा, चाहे वो दलित हो, पिछड़े हो या अल्पसंख्यक, जो आजाद से मदद मांगेगा, आजाद खुद उनके लिए खड़े रहेंगे। उन्होंने गरजते हुए कहा कि न्याय होगा, किसी की मनमानी नहीं चलेगी! आजाद का खुद धामपुर आकर पीड़ितो के लड़ना बता रहा है कि वाकई में उनकी सरकार में पुलिस की चाल भी बदल जायेगी.. अब देखना ये होगा कि 2027 के विधानसभा चुनावो के परिणाम क्या कहते है, इस वक्त तो आजाद के एक्शन से जनता काफी खुश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *